Kohramlive : मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी अब संन्यासी बनेंगी। इस वक्त वे महाकुंभ में हैं। शुक्रवार को भगवा वस्त्र पहने हुये वे सेक्टर नंबर 16 में स्थित किन्नर अखाड़े के शिविर में दिखी। यहां वे किन्रर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के साथ थी। किन्नर अखाड़े की तरफ से जानकारी दी गई है कि ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़ा में महामंडलेश्वर बनेंगी। आज यानी शुक्रवार को संगम पर पिंडदान के बाद उनका पट्टाभिषेक किन्रर अखाड़े में शाम 6 बजे किया जायेगा। अब उन्हें श्री यमाई ममता नंद गिरि के नाम से जाना जायेगा।
#WATCH | Prayagraj | Acharya Mahamandleshwar of Kinnar Akhada, Laxmi Narayan says, “Kinnar akhada is going to make Mamta Kulkarni (former Bollywood actress) a Mahamandleshwar. She has been named as Shri Yamai Mamta Nandgiri. As I am talking here, all the rituals are underway. She… pic.twitter.com/gF25BlKcEh
— ANI (@ANI) January 24, 2025







