साहिबगंज : बरहेट पुलिस ने नकली थाना प्रभारी को वाहनों से अवैध वसूली करते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नकली थाना प्रभारी बन अपने तीन साथियों के साथ तलबरिया चौक के पास से गुजर रहे वाहनों से अवैध वसूली कर रहा था। इसी दौरान गोड्डा जिला निवासी ट्रक ड्राइवर रंजन कुमार साह भी वहां पहुंची। आरोपी ने उसके वाहन को भी जांच के लिए रुकवाया। उसे चारों पर शक हुआ। जिसके बाद उसने बरहेट थाना प्रभारी को फोन कर इसकी सूचना दे दी और कागजात दिखाने के बहाने सभी को फंसाकर रखा। इसी दौरान बरहेट थाना प्रभारी गौरव कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं रोबिन मंडल को पुलिस ने मौके से धर दबोचा। पुलिस ने एक टाटा सूमो को भी जब्त किया है। जिससे सभी अपराधी आए थे और अवैध वसूली कर रहे थे।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा का रहने वाला है। वह इस पूरे कांड का मास्टर माइंड है। वह थाना प्रभारी और बाकी तीनों सिपाही बनकर वाहन चालकों को डरा-धमकाकर अवैध वसूली कर रहा था। पुलिस ने सभी चारों आरोपियों के खिलाफ अवैध वसूली का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं फरार तीनों आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Read More :BREAKING : दिल्ली में एक हफ्ते और बढ़ा लॉकडाउन, जानिए किन चीजों पर लगी पाबंदी
Read More :कोरोना संंक्रमितों के शव को जलाने के लिए कर रहा था सौदा, पुलिस ने नशेड़ियों को पीटा








