नकली मोहब्बत और ब्लैकमेलिंग का खेल…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Pooja Banerjee) : चमकदार विज्ञापन, मीठी बातें कर ठगी और ब्लैकमेलिंग करने वाले एक खतरनाक गिरोह का हजारीबाग पुलिस ने खुलासा किया है। एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के बारे में बीते कल पुलिस को गुप्त सूचना मिली। पुलिस को बताया गया कि मुफसिल थाना क्षेत्र के नुतननगर में एक ऐसा गिरोह एक्टिव है जो फर्जी वेबसाइट और ऑनलाइन विज्ञापनों से लोगों को फंसाते हैं। पहले UPI/डिजिटल पेमेंट से पैसे वसूलते और फिर आपत्तिजनक सामग्री भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हैं। सदर के SDPO अमित आनंद के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने नुतननगर में छापेमारी कर मोबाइल पर संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त चार युवकों को पकड़ा। इनके नाम विवेक कुमार, बादल मंडल, दीपक मंडल एवं शेखर कुमार बताये गये। इनके पास से 12 मोबाइल फोन, 16 सिम कार्ड, 12 डेबिट कार्ड, 5 पैन कार्ड और कई अहम डिजिटल सबूत मिले। हजारीबाग के पुलिस कप्तान अंजनी अंजन ने दो टूक कहा कि साइबर अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस है। ऐसे गिरोह बख्शे नहीं जायेंगे। वहीं, जनता से अपील की कि किसी अनजान लिंक, वेबसाइट या ऑनलाइन विज्ञापन से सावधान रहें।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में अड्डेबाजी और नशापान करने वालों को चेतावनी…

Ranchi : रांची की सड़कों पर अब बेवजह जमने...

खेलते-खेलते तालाब में डूबे तीन जिगरी दोस्त…

UP : यूपी के हमीरपुर के खंडेह गांव में...

नामकुम में दिनदहाड़े 12 लाख की बड़ी चोरी, दहशत में लोग…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के नामकुम इलाके में मंगलवार...

सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख बदली अब इस रोज होगा एग्जाम…

Bihar : बिहार पुलिस में नौकरी का सपना देख...

काजल से लेकर लिपस्टिक तक हो गई महंगी…

Kohramlive : महंगाई अब केवल रसोई तक सीमित नहीं...