गिरिडीह : नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा हुआ। गिरिडीह पुलिस का दावा है कि नकली शराब बनाने में उपयोग होने वाला केमिकल, झारखण्ड सरकार उत्पाद विभाग का फर्जी स्टिकर, विभिन्न ब्रांड की बोतलें, रैपर, ढक्कन बरामद की गई है। वहीं बड़े तादाद में शराब की बोतलें भी मिली है। ज़ब्त शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से एक टाटा मैजिक को भी जब्त किया है।
इसे भी पढ़ें : #UPSC IES- ISS 2020 परीक्षा के इंटरव्यू का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी, जानें तारीख
इसे भी पढ़ें : गैस टैंकर और दवा से भरे ट्रक में भीषण टक्कर, दो की मौत
बगोदर एसडीपीओ नौशाद आलम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बगोदर थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी के नेतृत्व में यह करवाई की गई। पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है। जल्द ही मिनी शराब फैक्ट्री के संचालक और इस गोरखधंधे से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।








