spot_img
spot_img
spot_img

संगम की गोद में उमड़ी श्रद्धा, अबतक 55.56 करोड़ ने लगाई पवित्र डुबकी!

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : प्रयागराज में महाकुंभ में आस्था और राजनीति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। एक ओर श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के मिलन बिंदु पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं, तो दूसरी ओर राजनीतिक बयानबाजियां भी अपनी लहरें उठा रही हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज महाकुंभ पहुंचीं, जहां यूपी सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी महाकुंभ में स्नान किया और कहा, “भारत भक्ति और संस्कृति की भूमि है। यहां आकर मुझे आत्मिक सुख मिला!” झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, “अगर देश की एकता की कोई मिसाल है, तो वह प्रयागराज का महाकुंभ है!” पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी की पत्नी सीमा नकवी ने संगम में डुबकी लगाई और संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसी बीच यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कहा, “मेरी इच्छा थी कि महाकुंभ के दौरान विधानसभा सत्र प्रयागराज में हो, लेकिन मुझे मालूम था कि सपा इसका विरोध करेगी। सपा किसी अच्छे काम का समर्थन नहीं कर सकती।” डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और मल्लिकार्जुन खरगे ने हिंदुओं और श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई है। उन्हें देश और प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिये!” महाकुंभ के दौरान प्रयागराज की सड़कों पर लंबा जाम जैसा दृश्य है, लेकिन श्रद्धालुओं के जोश में कोई कमी नहीं है।

इसे भी पढ़ें :Big Breaking : मुख्य निर्वाचन आयुक्त बने ज्ञानेश कुमार

इसे भी पढ़ें :महाकुंभ मेला : आस्था के समंदर में सुरक्षा की पतवार

इसे भी पढ़ें :PM मोदी को लेकर बागेश्वर बाबा का बड़ा ऐलान… जानें

इसे भी पढ़ें :Big Breaking : मुख्य निर्वाचन आयुक्त बने ज्ञानेश कुमार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...