खूंटी : पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रंगदारी वसूलने आए पीएलएफआई के सक्रिय सदस्य फगुआ मुंडू उर्फ मंगरा उर्फ जगरनाथ को खदेड़कर पकड़ा। वह लाका पाहन दस्ते का सक्रिय सदस्य है और लाका पाहन के कहने पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था। मार्च में लाका पाहन दस्ते के साथ हुये मुठभेड़ समेत कई मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी। वह चाईबासा जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र के काटिंगकेल गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, गोली, संगठन का पर्चा और 2 मोबाइल फोन जब्त किया है।
Read More : पुलिस के हाथ आते-आते बच निकला PLFI का एरिया कमांडर हरिसिंह, कारबाइन के साथ 6 धराये
Read More : क्रिकेटर अश्विन के परिवार के 10 सदस्य कोरोना पॉजिटिव, पत्नी ने बताया- किन हालात से गुजर रहा परिवार
एसपी आशुतोष शेखर को सूचना मिली थी कि मुरहू इलाके में पीएलएफआई का एक उग्रवादी रंगदारी वसूलने पहुंचा है। सूचना का सत्यापन कराने के बाद एसपी ने मुरहू थानेदार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। गठित टीम बिना देर किए मुरहू के सरवादा इलाका में पहुंची। पुलिस टीम को देखते ही फगुआ भागने लगा, जिसे पुलिस जवानों ने खदेड़कर पकड़ा। पुलिस पूछताछ में उसने कई राज खोले। उससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने बताया कि फगुआ मुरहू और बंदगांव इलाके में आतंक का पर्याय बन गया था।












