Kohramlive : मोदी सरकार की ओर से करोड़ों राशन कार्डधारकों को फ्री राशन दिया जा रहा है। क्या अब आपको फ्री राशन मिलना बंद हो जाएगा। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार 1 मार्च के बाद से राशन कार्डधारकों को गेहूं नहीं देगी। बता दें इन दिनों सरकार फ्री राशन में कार्डधारकों को गेहूं और चावल दे रही है। कई राज्यों में नमक और चीनी भी दी जा रही है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद में फैक्ट चेक मैं कुछ और ही मामला सामने आया है।
PIB Fact Check ने ट्वीट कर दी सच्चाई की जानकारी
पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने ऑफिशियल ट्वीट में लिखा है कि ‘Technical blog’ नामक #Youtube चैनल के एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि 1 मार्च 2023 से राशनकार्ड धारकों को गेहूं मिलना बंद हो जाएगा। यह सच्चाई नहीं।
‘Technical blog’ नामक #Youtube चैनल के एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि 1 मार्च 2023 से राशनकार्ड धारकों को गेहूं मिलना बंद हो जाएगा।#PIBFactCheck
▶️यह वीडियो #फ़र्ज़ी है।
▶️ भारत सरकार द्वारा ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। pic.twitter.com/UObcohDlkd
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) February 28, 2023
क्या है सच
>> यह वीडियो फर्जी है।
>> भारत सरकार द्वारा ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। केंद्र सरकार ने आगे कहा है कि इस तरह के मैसेज को किसी के साथ भी शेयर न किया जाए। इसके साथ ही अगर आपको सरकार से जुड़ी किसी भी योजना की जानकारी लेनी है तो फिर आपको सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट पर ही संपर्क करना चाहिए। अगर आप किसी वायरल मैसेज का सच जानना चाहते हैं तो 918799711259 इस मोबाइल नंबर या socialmedia@pib.gov.in पर मेल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : होली पर रांची से यह स्पेशल ट्रेन…देखें
इसे भी पढ़ें : अब महंगी होगी बिजली, जानिए कितना बढ़ जाएगा बिल
इसे भी पढ़ें : झारखंड, बिहार और बंगाल के यात्रियों के लिए होली स्पेशल ट्रेन की घोषणा
इसे भी पढ़ें : लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को होली से पहले बड़ा तोहफा
इसे भी पढ़ें : PNB ग्राहकों को बड़ा झटका, लागू हुआ नया नियम
इसे भी पढ़ें : बाप रे… रसोई गैस हुआ इतना महंगा…
इसे भी पढ़ें : PNB ने ग्राहकों को दिया झटका, कल से लागू होगा नया नियम










