Kohramlive : सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने ग्राहकों को झटका दिया है। बैंक की तरफ से लेंडिंग रेट में 0.10% की बढ़ोतरी कर दी गई है। ग्राहकों के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स में बदलाव किया है। बैंक की तरफ से इसमें 10 बेसिस प्वाइंट्स यानी 0.10 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, पीएनबी के नए MCLR रेट 1 मार्च 2023 से लागू हो गए। इसका असर यह होगा कि ग्राहकों की EMI में इजाफा हो जाएगा। इस बदलाव का असर नए और पुराने दोनों ही ग्राहकों पर पड़ेगा। उधर, प्राइवेट सेक्टर के अग्रणी बंधन बैंक (Bandhan Bank) ने भी ग्राहकों के लिए MCLR दर में बढ़ोतरी की है। Bandhan Bank की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार MCLR रेट में 16 बेसिस प्वाइंट्स तक का इजाफा किया गया है।
ये हुई नई दरें
पीएनबी (PNB) की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, बैंक ने ओवरनाइट MCLR को 7.90% से बढ़ाकर 8.00% कर दिया है। एक महीने वाले कर्ज के लिए MCLR 8.10%, 3 महीने के लिए 8.20% और 6 महीने के MCLR के लिए 8.40% रेट फिक्स किया गया है। बैंक ने एक साल वाले लोन पर MCLR 8.50% और तीन साल के लिए एमसीएलआर 8.80% फिक्स किया किया है।
इसे भी पढ़ें :बाप रे… रसोई गैस हुआ इतना महंगा…
इसे भी पढ़ें :PNB ने ग्राहकों को दिया झटका, कल से लागू होगा नया नियम
इसे भी पढ़ें :इस तकनीक से पूरी गर्मी Free मिलेगी बिजली!
इसे भी पढ़ें :किसानों ने प्याज की बिक्री पर लगाई रोक, जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :किसानों के लिये बड़ी खबर, खाते में आया 13वीं किस्त का पैसा
इसे भी पढ़ें :शादीशुदा लोगों को बड़ा झटका, 1 अप्रैल से सरकार बंद कर रही ये स्कीम!
इसे भी पढ़ें :राशन कार्ड वालों के लिए बड़ी खबर, देश भर में नया नियम लागू
इसे भी पढ़ें :RBI ने 5 बैंक को किया बैन, देख लें कहीं आपका अकाउंट भी तो नहीं















