Kohramlive : अगर आपके खाते में 30,000 रुपये से ज्यादा बैलेंस है तो आपका अकाउंट बंद हो सकता है। इस खबर को लेकर दावा किया जा रहा है कि आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने ऐलान किया है। इस वायरल मैसेज को देखने को बाद में ग्राहकों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे है। इस वायरल मैसेज को देखने के बाद में PIB की तरफ से उसका फैक्ट चेक किया गया है, जिसमें इस मैसेज की सच्चाई के बारे में पता लगाया गया है। पीआईबी ने बताया है कि यह खबर फर्जी है। RBI ने इस तरह की कोई भी घोषणा नहीं की है। यह जानकारी PIB फैक्ट चेक ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हेंडल से साझा किया है।
एक ख़बर में दावा किया जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर ने बैंक खातों को लेकर एक अहम ऐलान किया है कि अगर किसी भी खाताधारक के खाते में 30,000 रुपये से ज्यादा है तो उसका खाता बंद कर दिया जाएगा#PIBFactCheck
▪️ यह ख़बर #फ़र्ज़ी है।
▪️ @RBI ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है। pic.twitter.com/dZxdb5tOU9
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) June 15, 2023
केंद्र सरकार की ओर से बताया गया है कि इस तरह की फेक खबरों से दूर रहे और इन खबरों को किसी के साथ भी शेयर न करें। फिलहाल इस तरह की खबरों को आगे न बढ़ाएं। अगर आप भी किसी वायरल मैसेज का सच जानना चाहते हैं तो 918799711259 इस मोबाइल नंबर या socialmedia@pib.gov.in पर मेल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में पांच आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
इसे भी पढ़ें :झारखंड के कई हिस्सों में प्री मानसून का असर, अभी चार दिनों तक…
इसे भी पढ़ें :कब, कहां होगा चक्रवात का असर, यहां येलो अलर्ट जारी
इसे भी पढ़ें :जोर-जोर से धड़कने लगा दिल, खौफजदा ने कहा ऐसा तूफान पहले कभी नहीं देखा….
इसे भी पढ़ें :सूबे के तमाम DC, SSP और SP संग सीएम हेमंत ने की हाई लेवल मीटिंग… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :गुजरात में तूफान बिपरजॉय का तांडव शुरू… देखें वीडियो















