spot_img

फेसबुकिया प्यार में दौड़ा आया, घर पहुंची डे’ड बॉडी… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Latehar : फेसबुक पर आये रिक्वेस्ट को विवाहिता ने एक्सपेट कर लिया। हाय-हेलो होते-होते दोनों में इलू-इलू हो गया। छोटू यादव पर प्यार का परवान इस कदर चढ़ा कि वह विवाहिता की पुकार पर भागा-भागा उसके गांव में आ जाता था। दोनों का चोरी-छुपे मिलना-जुलना शुरू हो गया। एक रोज दोनों को एक साथ देख लिया गया। तब विवाहिता के घरवालों ने छोटू को हिदायत देकर छोड़ दिया, वहीं उसे चेताया कि अगर दोबारा गांव में दिखा तो अच्छा नहीं होगा। छोटू माना नहीं और उसका आना-जाना लगा रहा। इल्जाम है कि बीते सोमवार की देर रात 1 बजे छोटू विवाहिता के घर के पीछे के हिस्से से चुपके से घर के अंदर घुस आया। पति मनीजर उरांव जाग गया, उसने छोटू को देख लिया। वह जोर-जोर से चोर-चोर चिल्लाने लगा। शोर सुन मनीजर उरांव के भाई जयप्रकाश उरांव पहुंच गया और छोटू को धर लिया। उसे रस्सी से बांध दिया गया। दूसरे दिन सुबह यानी मंगलवार को मनीजर उरांव का साला महेश उरांव और अन्य कुछ लोग जुट गये। दम भर छोटू को मारा-पीटा गया। मंगलवार को ही उसने दम तोड़ दिया। छोटू यादव की डेड बॉडी मिलने के बाद लातेहार के पुलिस कप्तान ने बरियातू के थानेदार मुकेश कुमार चौधरी के देखरेख में एक स्पेशल टीम बनाई। गठित टीम गुजरे कुछ घंटे में ही हत्या के पीछे छुपी सारी कहानी सामने ले आई। इस हत्याकांड में शामिल होने के इल्जाम में मनीजर उरांव और प्रकाश उरांव को अपनी कस्टडी में ले लिया। वहीं कांड में शामिल फरार लोगों को जोर-शोर से खोजा जा रहा है। मारा गया छोटू मनिका थाना क्षेत्र के अलबेलवा गांव का रहनेवाला था, वहीं विवाहिता लातेहार के बरियातू थाना क्षेत्र के दाढ़ा गांव में रहती है। लातेहार पुलिस ने आज मीडिया के सामने खुलासा किया कि फेसबुकिया प्यार छोटू यादव की हत्या का कारण बन गया। टीम में इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार, थानेदार मुकेश चौधरी, सब इंस्पेक्टर दीपक नारायण सिंह, गगन कुमार ठाकुर, बिंदेश्वर महतो, मिथिलेश कुमार सिंह, रवि कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : लोहरदगा ने झारखंड का मान बढ़ाया : मो. शाहनवाज

इसे भी पढ़ें : लोहरदगा ने झारखंड का मान बढ़ाया : मो. शाहनवाज

इसे भी पढ़ें : हादसे में विद्युतकर्मी की गई जा’न, संघ ने किया जोरदार प्रदर्शन… जानें

इसे भी पढ़ें : गैं’गरेप के गुनाहगार को मिली 30 साल की सजा… जानें

इसे भी पढ़ें : फिजा में जहर घोलने वाले गैंगस्टरों और गुर्गे के उठते फन को कुचल डाले : DGP

इसे भी पढ़ें : DSP और दारोगा को गोली मा’रने वाला खोल गया यह राज… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2026...

खरीदने से पहले जरूर देखें ये 5 धांसू बाइक्स, दाम भी कम…

Kohramlive : अगर आप कोई कीमती बाइक खरीदने का...

30 साल पूरे होने से पहले अपनायें चाणक्य की ये 7 बातें, होंगे कामयाब…

Kohramlive : भारतीय इतिहास के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और...

PIB Fact Check : 1 जुलाई से पुराने नोट बंद होंगे? जानिये वायरल दावे का पूरा सच

Kohramlive : सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर इन दिनों...

हजारीबाग में मौ’त बनकर दौड़ी कार, कइयों को रौंद डाला…

Hazaribagh : हजारीबाग में देर रात तेज रफ्तार कार...