spot_img
spot_img

Ayushman Bharat स्‍कीम का बढ़ा दायरा, अब इन्‍हें भी मिलेगा फायदा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : मोदी सरकार ने Ayushman Bharat योजना के दायरे को बढ़ाने का फैसला किया है। इसके बाद अब देश में मौजूदा समय में पंजीकृत 4.80 लाख ट्रांसजेंडरों (Transgenders) को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो सकेंगी। स्वास्थ्य मंत्री के मनसुख मंडाविया के मुताबिक, अब इन सभी ट्रांसजेंडरों की लिस्ट आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme) में शामिल कर ली गई है। इसे लेकर बुधवार को नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय (Social Justice Ministry) के बीच इसे लेकर समझौता (MoU) हुआ है।

5 लाख का मिलेगा स्वास्थ्य बीमा

 अब ट्रांसजेंडरों को  इस योजना के माध्‍यम से प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजना (PMJAY) के तहत 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध होगा। समझौते के मुताबिक ट्रांसजेंडरों के स्वास्थ्य बीमा पर होने वाले खर्च की राशि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय (Social Justice Ministry) वहन करेगा। एमओयू (MoU) केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की मौजूदगी में साइन किया गया।

ट्रांसजेंडर बनवा सकेंगे आयुष्मान कार्ड

आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के लिए ट्रांसजेंडरों को सीधे नेशनल हेल्थ अथॉरिटी से अपना आयुष्मान भारत कार्ड बनवाना होगा। इसके अलावा जो ट्रांसजेंडर पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें 5 लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा का लाभ लेने के लिए सबसे पहले सामाजिक न्याय मंत्रालय में अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। ऐसा करने के बाद उसका नाम नेशनल हेल्थ अथॉरिटी की लिस्ट में आ जाएगा।
इसे  भी पढ़ें :लातेहार में बोले सीएम हेमंत, झारखंड वासियों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास कर रही सरकार

इसे  भी पढ़ें :गाय-बैल चराने घर से निकली लड़की को नोंच डाला…

इसे  भी पढ़ें :Sonali Phogat Case : ड्रग का दिया ओवरडोज, सुधीर और सुखविंदर दो घंटे वॉशरूम में थे सोनाली के साथ… देखें CCTV फुटेज

इसे  भी पढ़ें :BREAKING : राजधानी रांची में धारा 144… जानें कब और कहांं

इसे  भी पढ़ें :Sonali Phogat Case : ड्रग का दिया ओवरडोज, सुधीर और सुखविंदर दो घंटे वॉशरूम में थे सोनाली के साथ… देखें CCTV फुटेज

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

सुभाष चंद्रा का आलीशान बंगला 1260 करोड़ में बिका, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

Kohramlive : एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने...

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...