एग्जिट पोल का दावा, दिल्ली में भाजपा को बहुमत…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले एग्जिट पोल सामने आये हैं, जिनमें BJP को स्पष्ट बहुमत मिलने की भविष्यवाणी की गई है। Axis My India और Today’s Chanakya के एग्जिट पोल के नतीजे बताते हैं कि आम आदमी पार्टी (AAP) की सत्ता इस बार खतरे में है। वहीं, CNX एग्जिट पोल और डीवी रिसर्च के सर्वे में भी भाजपा को बहुमत का अनुमान है। इन चार नये एग्जिट पोल के अनुसार भी पिछले 10 साल से सत्ता में रही आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ सकता है। वोटों की गिनती से पहले एग्जिट पोल के दावों ने सस्पेंस बढ़ा दिया है। इस बार, एग्जिट पोल्स में BJP को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि AAP को पिछली बार की तुलना में भारी नुकसान हो सकता है। अगर एग्जिट पोल सही साबित होते हैं, तो BJP 27 साल बाद दिल्ली में सरकार बना सकती है। AAP का प्रदर्शन 2020 के मुकाबले कमजोर दिख रहा है। 8 फरवरी को वोटो की गिनती होगी। जिससे यह साफ हो जायेगा कि क्या BJP की जीत होगी या AAP कोई चौंकाने वाला रिजल्ट देगी।

यहां याद दिला दें कि देश में हुये बीते कुछ चुनावों में एक्जिट पोल के दावे गलत साबित हो चुके हैं।

एग्जिट पोल में किसे कितनी सीटें मिलने की संभावना?

Today’s Chanakya के अनुसार:

BJP: 51- 60 सीटें

AAP: 19- 6 सीटें

कांग्रेस: 3 सीटें

Axis My India के अनुसार:

BJP: 45-55 सीटें

AAP: 15-25 सीटें

Congress: 1 सीट

CNX एग्जिट पोल:

BJP: 49-61 सीटें

AAP: 10-19 सीटें

कांग्रेस: 1 सीटें

डीवी रिसर्च का एग्जिट पोल:

BJP: 36-44 सीटें

AAP: 26-34 सीटें

कांग्रेस: 0 सीटें

इसे भी पढ़ें :डॉ इरफान अंसारी बोले, डे’ड बॉडी नहीं रोक सकते, लॉस सहना होगा

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

5 लाख का ईनामी ‘महाकाल’ पुलिस के सामने झुका… देखें वीडियो

Ranchi : कभी जिसका नाम सुनकर गांवों में सन्नाटा...

अचानक भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, अनेक दबे…

Delhi :  राजधानी दिल्ली से शनिवार की शाम एक...

NTPC नॉर्थ करणपुरा का स्वच्छता पखवाड़ा खत्म…

Chatra : स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बेहतर जीवन...

हजारीबाग में मा’रकर पत्रकार का पैर तो’ड़ा…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में...

ढोल-नगाड़ों के साथ ‘महाकाल’ के दरवाजे पहुंची पुलिस…

Palamu : पलामू के बहुचर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस...