spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

एयरपोर्ट पर सबकुछ चुपचाप हो गया, भनक तक नहीं लगी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी वाला कॉल सबको हैरान और परेशान कर गया। गुरूवार को दिन के सवा 12 बजे रांची एयरपोर्ट के टर्मिनल प्रबंधक के मोबाइल पर एक शख्स ने कॉल किया। जिसने अपना नाम रितेश पांडेय बताया। कॉल करने वाले ने कहा, उसने एयरपोर्ट के अंदर एक बम रख दिया है। उसकी कुछ डिमांड है, अगर डिमांड पूरी नहीं की गयी तो एयरपोर्ट को उड़ा दिया जायेगा। उसके कुछ आदमी अंदर है। यह जानकारी तुरंत एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी को दी गई। फैली इस खबर के बाद एयरपोर्ट के अंदर कोहराम मच गया।

ऐसा चला सर्च अभियान 

एयरपोर्ट में तैनात CISF के जवानों तक कानों कान यह खबर पहुंची तो वे हरकत में आ गये। Airport के अंदर बाहर सर्च अभियान शुरू कर दिया गया। चप्पे चप्पे की तलाशी ली गई। कूड़ेदान से लेकर फूल लगे गमलों तक में झांका गया। तब तक airportपर मौजूद मुसाफिर को इस धमकी की भनक तक नहीं लगी। CISF के जवान चुपचाप सर्च अभियान में जुटे रहे। सबसे पहले डॉग स्कॉर्ड airport के बाहर नजर आया। उसके बाद बम स्कॉर्ड की टीम भी सर्च करती दिखी। रांची एयरपोर्ट पर घंटों ये सब कुछ चलता रहा। इस दरम्यान दिल्ली से हवाई जहाज भी आ गया। इस विमान में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडेय, बीजेपी विधायक राज सिन्हा रांची लौटे। घंटो चले सर्च अभियान के बाद कुछ नहीं मिला। सब बकवास और कोरा निकला। इस संबंध में एयरपोर्ट थाने में एक रपट दर्ज करायी गई है।

इसे भी पढ़ें : Google ने Gmail में किया बड़ा बदलाव

इसे भी पढ़ें :जज उत्तम आनंद मौत मामले में ड्राइवर लखन और राहुल दोषी करार, 6 अगस्त को सजा का ऐलान

इसे भी पढ़ें :दिनदहाड़े गैस एजेंसी के ड्राइवर को गोलियों से भून डाला…देखें

इसे भी पढ़ें :मटियाने वाली पुलिस को खोज निकालेगी अब यह विदेशी एप्प

इसे भी पढ़ें :जीरो रिस्क पर खुलवाएं Post Office में अकाउंट ! हर महीने मिलेंगे इतने रुपये

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

रांची में घरेलू कामगारों की रैली कल…

Ranchi : सुबह की पहली चाय से लेकर रात...

चौपारण में चौथी रथयात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी…

Chouparan : सावन की दस्तक से पहले ही चौपारण...