Garhwa(Nityanand Dubey) : झामुमो विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि उनके पति हेमंत सोरेन को केंद्र सरकार ने झूठा इल्जाम लगा कर जेल में डाल रखा है, वहीं लोकसभा चुनाव में झारखंड की जनता ने भाजपा को इसका जवाब दे दिया है। हेमंत सोरेन द्वारा शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं से केंद्र की सरकार तिलमिला गई है। इसे रोकने के लिये हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया। इन योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम चंपई चाचा बेखूबी कर रहे हैं। झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करने वाली पार्टियों को इस बार जनता सबक सिखा देगी। विधायक कल्पना सोरेन मंगलवार को पलामू के हुसैनाबाद में एक जनसभा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सोच को आगे बढ़ाने, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सपने का झारखंड बनाने, जल जंगल जमीन की रक्षा के लिये उनका साथ जरूरी है। मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि हुसैनाबाद के जनप्रतिनिधि कब कहां जायेंगे ठिकाना नहीं है, आने वाले विधानसभा चुनाव में पलामू की सभी सीटों पर झामुमो और उनकी सहयोगी पार्टियों के नेता विधानसभा पहुंचेंगे। इस अवसर पर युवा नेता आलोक कुमार सिंह उर्फ टूटू सिंह के नेतृत्व में विभिन्न दलों के 750 लोगों ने झामुमो का दामन थाम लिया। इससे पहले विधायक कल्पना सोरेन गढ़वा पहुंची। यहां एक सवाल के जवाब में कल्पना ने कहा कि राजनीति में सबकी अपनी अपनी नीति और रणनीति होती है। गढ़वा में कल्पना सोरेन का जोरदार स्वागत किया गया।
इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :रांची में आज इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री… देखें
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…
इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…
इसे भी पढ़ें :CM चंपई बोले बराकर नदी पर बनेगा पुल, दूरी हो जायेगी आधी…
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर
इसे भी पढ़ें :बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, टोह लेने में जुटी पुलिस…












