spot_img

बारात आने से पहले लड़की के कारनामे से सब हैरान-परेशान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Firozabad : एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक लड़की बारात आने से पहले ही घरवालों को नशीली चाय पिलाकर कैश और गहने लेकर फरार हो गई। अब फरार लड़की को पुलिस ढूंढ रही है। सबको चौंकाने वाला यह मामला उत्‍तर प्रदेश के फिरोजाबाद के थाना कौशल्या नगर क्षेत्र से सामने आया है।

लड़की की बड़ी बहन का कहना है कि उसका मोहल्‍ले के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह उसी के साथ भाग गई। वहीं नशीली चाय पीकर परिवार के 6 लोग बेहोश हो गये, जिन्हें ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घटना के बाद से परिवार और आस-पड़ोस के लोग बेहद हैरान हैं। आस-पड़ोस के लोगों की मानें तो लड़की की मर्जी के खिलाफ शादी हो रही थी। वह इस शादी से खुश नहीं थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात घर पर महिला संगीत कार्यक्रम था। कार्यक्रम के बाद जब सभी पड़ोस के लोग चले गये तो लड़की ने परिवार के लोगों को चाय पिलाई। चाय पीते ही सभी बेहोश हो गये। जब होश आया तो खुद को अस्‍पताल में पाया। वहीं बारात आने से पहले लड़की फरार हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की की तलाश में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें :चीखने भी नहीं सके लोग, सड़के हुई लाल

इसे भी पढ़ें : अंदर से आया फरमान, पैसा भेजो वरना यही हाल होगा तेरे बेटे का… कमजोर दिल वाले यह वीडियो न देखें…

इसे भी पढ़ें  : सबकी जुबां से यही निकला… यह बहुत खराब हुआ

इसे भी पढ़ें : नई नवेली दुल्‍हन का वीडियो हुआ वायरल, देखें क्‍यों

इसे भी पढ़ें :वोटर आईडी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जानिये क्‍या…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...

CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज...

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...