Hazaribagh(Sunil Sahu) : ”माइंस में काम करने वाले सब एक समान हैं, अगर कोई दिक्कत-परेशानी आती है तो बिना झिझक अपनी बातें बताये और सुरक्षा कवच में रहकर काम करें। आपकी मेहनत और लगन का परिणाम है कि डिमांड के अनुसार विभिन्न थर्मल पावर प्लांट में कोयला सप्लाई करने में कामयाब रहे।” यह कहना है NPTC पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजनाओं के मुख्य महाप्रबंधक शिवम श्रीवास्तव का।


मौका था परियोजना के 65 वें वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2022 के तीसरे दिन का। कई छोटे-बड़े अधिकारियों द्वारा आज परियोजना का निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत निरीक्षण करने आई टीम को पौधा और शॉल देकर किया गया। आगत अतिथियों का स्वागत परंपरागत आदिवासी नृत्य से किया गया। इस मौके पर सभी ने सुरक्षा की शपथ ली। इस अवसर पर सांस्कृतिक और नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया। नृत्य संगीत और नुक्कड़ नाटक सुरक्षित खनन और नियम कानून कैसे पालन किए जाते हैं, इसपर आधारित था। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद प्रकाश देवरी ने कहा कि परियोजना को बढ़ते देख उन्हें बेहद खुशी है। लेडी डंपर ड्राइवरों की कामों की सराहना करते हुये उनका हौंसला अफजाई किया। उन्होंने कहा कि आज देश की लाखों बेटियां आपसे प्रेरणा ले रही है। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ।
Read this also : BREAKING : ICICI बैंक की Ex-MD और CEO चंदा कोचर पति के साथ अरेस्ट
Read this also : कोरोना से निपटने के लिए केंद्र ने जारी किया गाइडलाइन, पढ़ लें ये खबर
Read this also : कोरोना से निपटने के लिए झारखंड पूरी तरह तैयार : स्वास्थ्य मंत्री
Read this also : IPL Auction में 16 करोड़ में बिके निकोलस पूरन, जानिए किसने खरीदा
Read this also : ‘क्रिसमस’ का पर्व हम सभी के लिए बहुत उत्साह, उमंग और खुशी का दिन होता है : CM
Read this also : नहीं रहे दक्षिण के दिग्गज एक्टर कैकला सत्यनारायण








