Ranchi : सरकार की हर योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक मिल सके, इसका पालन सही तरीके से सही जगह पर हो। लोगों को उनका हक और अधिकार मिलता रहे। हर योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिल सके इसपर ध्यान देने की जरूरत है। गड़बड़ी करने वाले किसी भी हालत में बख्से नहीं जायेंगे। यह आदेश आज रांची के डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने अपने मातहत अधिकारियों को दिया। डीसी आज स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, सदर रांची डॉ. शशि भूषण खलखो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, श्वेता भारती, जिला कल्याण पदाधिकारी संगीता शरण, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि डॉक्टर मनोज, सभी प्रखंड के एमओआईसी, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, वीबीडी पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित सभी संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।
बैठक में उपायुक्त द्वारा समाज कल्याण से संबंधित सभी योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रभागों की समीक्षा की गई। उन्होंने सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना अन्तर्गत संशोधित लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी लाभुक योजना के लाभ से वंचित न रह जाए। इसके लिए सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अपने स्तर से स्कूलों में जाकर बच्चों को चिन्हित कर और फॉर्म जेनरेट कर आगे की कार्रवाई करें।
जननी सुरक्षा योजना और शिशु स्वास्थ्य में 25 प्रतिशत से कम खर्च का कारण पूछा। जिन प्रखण्डो में राशि खर्च नहीं हुई उन्हें 31 मार्च 2023 तक टारगेट पूरा करने का निर्देश दिया। जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत कैशलेस सुविधा, मुफ्त वैक्सीन, दवा, जांच, खून की व्यवस्था, प्रसव के दौरान रेफर करने की स्थिति में मुफ्त सुविधा देने को लेकर डीसी कई दिशा निर्देश दिये।
डीसी ने पोषण ट्रैकर ऐप पर हर रोज सारी गतिविधियों को अपडेट करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा करते हुए डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने योजना अन्तर्गत लंबित करेक्शन क्यू को निष्पादित करते हुए लक्ष्यानुरूप उपलब्धि प्राप्त करने का निर्देश दिया। सहिया, स्वास्थ्य कर्मी, पारा मेडिकल कर्मी का वेतन/मानदेय का भुगतान समय पर करने का निर्देश दिया गया। अनाबद्ध निधि का उपयोग करते हुए स्वास्थ्य केंद्रों को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करने का निदेश दिया गया। नेशनल हेल्थ प्रोग्राम टोबैको कंट्रोल, डाइबिटीज प्रोग्राम, एनएलईपी, आईडीएसपी अंतर्गत चलाये जा रहे कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी लेते हुए सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि सभी कार्यक्रम बेहतर एवं सुचारू रूप से चले यह सुनिश्चित करें। टीबी मरीजों पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश जिला लेप्रोसी अधिकारी को दिया एवं योजनाबद्ध तरीके से राशि खर्च करने को कहा।
इसे भी पढ़ें : नौटंकीबाज बेटा शादी नहीं होने से था खफा, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : 72 लाख गटकने को मरने का मैसेज दे गया जमाने भर को…
इसे भी पढ़ें : FB पर फंसा शादी की, फिर उठाया खौफनाक कदम… देखें
इसे भी पढ़ें : फोन पर घंटों लगल रहती थी बीवी, हो गया भयानक कांड… देखें
इसे भी पढ़ें : महिला यात्री पर किया था पेशाब, क्या हुआ TTE पर एक्शन… देखें
इसे भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो चेन्नई एयरलिफ्ट…
इसे भी पढ़ें : स्मूथ ट्रैफिक सिस्टम को लेकर CM ने दिए जरूरी निर्देश
इसे भी पढ़ें : वीर पोदना बालमुचू के आगे झुक गये CM हेमंत, क्या बोल गये… देखें
इसे भी पढ़ें : रांची में 87 जगहों पर धारा 144, जानें कब-कब




