Kohramlive : कहते हैं अनार के दाने सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि सेहत का राज छुपाये रहते हैं। न्यूट्रिशन एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर अनार को सही कॉम्बिनेशन के साथ खाया जाये, तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। यह फल न सिर्फ खून को साफ करता है, बल्कि चेहरे पर नैचुरल ग्लो भी लाता है और दिमाग को भी तेज करता है। आइये जानते हैं अनार के सुपरहिट कॉम्बिनेशन –
अनार + दहीः पाचन तंत्र का परफेक्ट साथी। कब्ज और गैस जैसी दिक्कतों से राहत देता है और आंतों की सेहत सुधारता है।
अनार + शहदः इम्यूनिटी बूस्टर कॉम्बो। थकान मिटाये, शरीर को एनर्जी दे और सर्दी-जुकाम से बचाये।
अनार + पालकः खून की कमी से जूझ रहे लोगों के लिये वरदान। पालक का आयरन और अनार का विटामिन C मिलकर एनीमिया दूर करते हैं।
अनार + ओट्सः वजन घटाने वालों का सबसे बड़ा हथियार। फाइबर से भरपूर ये कॉम्बो लंबे वक्त तक पेट भरा रखता है और मेटाबॉलिज्म तेज करता है।
अनार + बादामः त्वचा और दिमाग दोनों के लिये बेस्ट। ओमेगा-3 और एंटीऑक्सीडेंट्स का मेल चेहरे को जवां रखता है और मेमोरी पावर बढ़ाता है।
इसे भी पढ़े :रांची से सटे इस इलाके में भयानक आ’ग… देखें वीडियो
इसे भी पढ़े :किडनी के लिये डेंजर हैं ये 5 फूड्स… जानें कैसे
इसे भी पढ़े :भगोड़े ललित मोदी का भाई रे’प केस में अरेस्ट






