spot_img
spot_img

नामांकन के तीसरे दिन भी महापौर सीट ‘हॉट’, खूब बिके फॉर्म…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 की सरगर्मियां अब रफ्तार पकड़ने लगी हैं। फॉर्म बिक्री और नामांकन के तीसरे दिन महापौर पद को लेकर खूब फॉर्म बिके। मगर महापौर सीट पर अब तक किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। तीसरे दिन महापौर पद के लिये 5 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई, लेकिन नामांकन शून्य रहा। आज महापौर पद के लिए किरण कुमारी, संजय कुमार टोप्पो, रामशरण तिर्की, सुजीत कुमार कुजूर और प्रवीण कच्छप ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे। अब तक कुल 16 अभ्यर्थी महापौर पद के लिये फॉर्म खरीद चुके हैं, मगर सभी रणनीति बनाने में जुटे नजर आ रहे हैं। रांची नगर निगम के सभी 53 वार्डों के लिये आज 61 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें से 6 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया। कई वार्डों में जहां चुनावी सुगबुगाहट तेज है, वहीं कुछ वार्ड अभी भी शांत हैं। वार्ड-19 में सबसे अधिक 5 फॉर्म, वार्ड-8, 25, 42 और 48 में 4-4 फॉर्म बिके, जबकि कई वार्डों में अब तक खाता नहीं खुला है।

नामांकन दाखिल करने वाले अभ्यर्थी

  • वार्ड-11: आलिया नाज
  • वार्ड-13: हनी रुचि धान
  • वार्ड-16: नजिमा रजा
  • वार्ड-39: पिंकी कुमारी
  • वार्ड-40: राहुल कुमार
  • वार्ड-46: शोभा कुमारी गुप्ता

बुण्डू नगर पंचायत: शुरुआत धीमी

बुण्डू नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 1 नाम निर्देशन पत्र की बिक्री हुई, लेकिन नामांकन अब तक शून्य है। वहीं वार्ड पार्षद पद के लिये 10 नाम निर्देशन पत्र बिके हैं, मगर किसी भी वार्ड से नामांकन दाखिल नहीं हुआ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...