spot_img
spot_img
spot_img

महाकुंभ के बाद भी संगम में डुबकी रहेगी बरकरार…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : प्रयागराज के महाकुंभ की आधिकारिक समाप्ति के बाद भी संगम क्षेत्र में पवित्र स्नान और सुरक्षा की सुविधायें बनी रहेंगी। श्रद्धालु घाटों पर स्नान कर सकेंगे, नावों से संगम स्थल तक जाकर आस्था की डुबकी लगा सकेंगे। हालांकि, खूबसूरत पंडाल, प्रदर्शनियां, विशेष जेटी, हॉट एयर बैलून और हेलीकॉप्टर सेवा जैसी सुविधा नहीं रहेगी। संगम क्षेत्र के सेक्टर दो, तीन और चार में सभी आवश्यक सुविधाएं जारी रहेंगी। स्नान घाट, पेयजल, शौचालय, चकरप्लेट और बिजली की व्यवस्था को बरकरार रखा जायेगा। बोट क्लब और किला घाट से नाव सेवायें चालू रहेंगी, जिससे श्रद्धालु संगम स्थल तक पहुंच सकेंगे। सुरक्षा व्यवस्था पहले की तरह बनी रहेगी। माघी पूर्णिमा स्नान पर्व के बाद अब तक लाखों-करोड़ों लोग संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। इसे देखते हुये मेले की अवधि 5 या 10 मार्च तक बढ़ाने की संभावनना है। लेकिन मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने इसे स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया। अधिकारियों का मानना है कि प्रयागराज अब काशी और अयोध्या की तरह एक प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में उभरा है, आने वाले दिनों में इसे धार्मिक टूर पैकेज में शामिल किया जायेगा, जिससे देश-विदेश से श्रद्धालुओं की संख्या में और वृद्धि होगी।

इसे भी पढ़ें :रांची पहुंचीं राष्ट्रपति…

इसे भी पढ़ें :राजधानी के इन इलाकों में अगले 2 रोज नहीं आयेगा पानी

इसे भी पढ़ें :चैंपियंस ट्रॉफी के लिए प्राइस मनी का हुआ ऐलान, इन पर होगी पैसों की बारिश

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...