spot_img
spot_img

50 फीसदी बजट भी अब तक खर्च नहीं हुआ : प्रतुल शाहदेव

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य सरकार पर समय पर बजट राशि का उपयोग करने में विफल रहने का इल्जाम लगाया है। वहीं, कहा कि राज्य के ओबीसी वर्ग के साथ धोखा हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य में अलग-अलग विभागों का 50 फीसदी बजट भी अब तक व्यय नहीं हुआ है। यह राज्य की जनता के साथ अन्याय है। यह एक तरीके का अपराध भी है लेकिन इसे लेकर सत्तारूढ़ दलों के एक भी विधायक ने चिंता नहीं जतायी है। प्रतुल शाहदेव मंगलवार को मीडिया से बातें कर रहे थे।

शाहदेव ने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग कह रहे हैं कि उन्हें ED से डराया जा रहा है। वास्तव में यह ठीक ही है। गलत करने वालों के मन में ED का डर जरूरी भी है। 70 हजार करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप इस सरकार पर है। इस सरकार के करप्शन की किताब में अभी केवल पहला पन्ना ही पलटा गया है। मनमोहन सिंह की सरकार के समय देश में 5300 करोड़ रुपये अवैध राशि जब्त की गयी थी। वर्तमान केंद्र सरकार के कार्यकाल में एक लाख 25 हजार करोड़ रुपये जब्त किये जा चुके हैं। ED के खिलाफ पूर्व CM सुप्रीम कोर्ट तक गये पर उन्हें राहत नहीं मिली। जेल जाना पड़ा। कोर्ट से बेल नहीं मिला। अगली सुनवाई बाकी है। अभी कई अध्याय बाकी हैं।

प्रतुल शाहदेव ने आरोप लगाते कहा कि सवा चार साल हो गये। राज्य सरकार अब जातीय जनगणना की बात कर रही। इसके लिए एसओपी तैयार होने की बात हो रही है। जब उसने पूर्व में कोर्ट में एफिडेविट देते कहा था कि ट्रिपल टेस्ट कराने के बाद निकाय चुनाव करा देगी तो फिर इस पर क्यों नहीं आगे बढ़ी। घड़ियाली आंसू अब वह बहा रही। कांग्रेस तो खुद पिछड़ा विरोधी रही है। 1979 में बनाये गये मंडल कमिशन की रिपोर्ट को सिरे से वह खारिज करती रही। 80-90 तक तो उसी का शासन रहा। इस मौके पर प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : मूलभूत सुविधाओं और व्यवस्थाओं को मजबूत कर रही सरकार : सीएम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...