spot_img
spot_img

छेड़खानी और मारपीट के आरोपी के घर पहुंची किन्‍नरों की फौज, फिर जो हुआ…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पटना : किन्‍नरों के साथ छेड़खानी और मारपीट कुछ लफंगों को भारी पड़ गया। नाराज किन्‍नर अपनी पूरी टोली लेकर आरोपी के घर पहुंच गई और फिर उन्होंने जमकर हंगामा किया। किन्‍नरों को हंगामा करते देख मुहल्‍ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। किन्‍नर ताली बजा-बजाकर और गाना गाकर गालियां दे रही थी।

घटना राजधानी पटना के अनीसाबाद इलाके की है। जानकारी के अनुसार कुछ किन्नर फुलवारीशरीफ से बधाई गाकर लौट रहे थे। इस दौरान अनीसाबाद इलाके में लफंगों ने उनके साथ छेड़खानी और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की और सोने की चेन छिनकर भाग गए।

इसे भी पढ़ें : पिता दहेज के लिए टाल रहे थे विवाह, बेटे ने मंदिर में रचाई शादी

घटना की जानकारी मिलने के बाद किन्‍नर आक्रोशित हो गए। बुधवार की सुबह में किन्नरों की टोली आरोपियों के घर पहुंच गई और हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने आरोपित को हाजिर करने और सोने की चेन नहीं लौटाने पर वहीं जमे रहने की बात कही।

इसे भी पढ़ें : शादी के छह साल बाद पत्‍नी फरार, फोन कर पति को कही ऐसी बात कि…

किन्नरों का कहना है कि मंगलवार की रात वे लोग बधाई कार्यक्रम में फुलवारीशरीफ से अनीसाबाद की तरफ टेंपो से लौट रहे थे। इसी दौरान टमटम पड़ाव के नजदीक स्कार्पियो पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने टेंपो को ओवरटेक कर रोक लिया और एक किन्नर को जबरन टेंपो से उतारने लगे। विरोध पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। सुमन और अनीसा नामक किन्‍नर के गले से सोने की चेन झपटकर भाग गए। किन्‍नरों ने काफी दूर तक ऑटो से इनका पीछा किया। ईंट मारकर स्‍कॉर्पियों के आगे का शीशा भी तोड़ दिया, मगर इस दौरान आरोपी फरार होने में कामयाब हो गई। मगर इस दौरान किन्‍नरों ने एक बदमाश को पहचान लिया और रानीपुर निवासी बिशु के घर पहुंच गई। हंगामा की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्‍वासन देकर किन्‍नरों को शांत कराया।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : पुलिस और भाकपा माओवादियों के बीच मुठभेड़

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...