spot_img
spot_img
spot_img

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्थापित करेंगे खेल की नर्सरी : हेमंत सोरेन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोल्हान की धरती से बुधवार को SAHAY ( SPORT’S ACTION TOWARDS HARNESSING ASPIRATION OF YOUTHS) योजना का शुभारंभ किया। योजना के जरिये प्रथम चरण में नक्सल प्रभावित चाईबासा, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, गुमला एवं सिमडेगा के 14 से 19 वर्ष के 72 हजार युवक-युवतियों को खेल के क्षेत्र में अपना हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा। यह खेल की नर्सरी स्थापित करेंगे। पंचायत, वार्ड, प्रखंड एवं जिला स्तर तक खेल में प्रतिभाशाली युवाओं को हॉकी, फुटबॉल, बॉलीबॉल, एथलेटिक्स समेत अन्य खेलों में अपना हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा। खेल विभाग द्वारा योजना संचालित किया जाएगा। योजना का उद्देश्य खेल के माध्यम से नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं के हुनर को एक पहचान देकर सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करना है। योजना के तहत होनेवाली प्रतियोगिताओं में जिला एवं राज्यस्तर पर विजेताओं और उप-विजेताओं को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

कुछ क्षेत्रों का भयावह चित्र बनाया गया

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षों से झारखंड के कुछ क्षेत्र नक्सल प्रभावित रहा है, लेकिन इसे भयावह बनाने का प्रयास अन्य लोगों द्वारा किया गया, जो यहां के आदिवासी, मूलवासी, भाषा, संस्कृति और परंपरा के संबंध में नहीं जानते। उन लोगों ने जैसा चित्र गढ़ दिया, उससे उबर नही रहे हैं। हमें इस चित्र को बदलने का प्रयास करना है। झारखंड के सुदूरवर्ती जंगलों में मुस्कान का वातावरण बनाना है। खेत, खलिहान, कस्बों में सकारात्मक वातावरण सृजन का प्रयास होगा, जिससे हमारे नौजवानों को कोई बहला-फुसला ना सके।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र को अलग पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल क्षेत्रों को अलग पहचान दिलाने का कार्य होगा। हमने खेल को माध्यम बनाया है, ताकि झारखण्ड की खनिज के अतिरिक्त भी पहचान स्थापित हो सके। अब गोलियों की गूंज की जगह खिलाड़ियों और पर्यटकों के ठहाकों से गुंजायमान होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के लोगों को रास्ता नहीं दिखाया गया। जबकि यहां के लोगों में प्रतिभा की कमी नहीं थी, लेकिन इसका आकलन नहीं किया गया। झारखण्ड के खिलाड़ियों ने खेल के क्षेत्र में धमाल मचा रहे हैं। खेल को और बढ़ावा देने के उद्देश्य से सहाय योजना शुरू की गई है। हर स्तर पर खेल का आयोजन होगा। मेरी व्यक्तिगत रूप से योजना पर नजर है। खिलाड़ियों से आग्रह है कि वे आगे आएं। सरकार आपके साथ है।

इनकी रही मौजूदगी

इस अवसर पर मंत्री आलमगीर आलम, जोबा मांझी, सत्यानंद भोक्ता, हफीजुल अंसारी, सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री मधुकोड़ा, विधायकगण, खिलाड़ी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : ऐ बप्‍पा बैंक गये भी नहीं, नाम से निकल गई कीमती कार, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मंडप में ही चप्‍पल से कूटा गये दूल्‍हे राजा, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : नाम चेंज कर दिये, 60 साल पक्‍का, सुनें क्‍या बोले शिक्षा मंत्री…

इसे भी पढ़ें :  दुखद : हेलिकॉप्टर हादसे में घायल कैप्‍टन वरूण सिंह का निधन

इसे भी पढ़ें : देशी-परदेशी के प्‍यार में कांटा बने सरकारी बाबू, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :  बैंकों में 41000 से ज्यादा पद खाली, जल्द करें आवेदन

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक साथ मिली मां-बेटों की ला’शें, तहलका…

Gumla : गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू...

‘मौत की घाटी’ में 400 फीट नीचे गिरा ट्रेलर, फिर…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण की 'मौत की...

झारखंड में 30 जून तक यहां बरसेंगे मेघ, इन जिलों में लू…

Ranchi : झारखंड में मानसून की रफ्तार अब भी...