Khagaria : बिहार के खगड़िया जिले बेलदौर थाना क्षेत्र के सकरोहर गांव में आपसी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। गुरुवार देर रात करीब एक बजे पुलिस की वर्दी में आए करीब डेढ़ दर्जन अपराधियों ने तीनों भाईयों के घर में घुसकर पहले गाली-गलौज की। विरोध करने पर दनादन फायरिंग करने लगे। इसमें धनंजय सिंह (52 वर्ष), विजेंदर सिंह (48 वर्ष) और पप्पू सिंह (40 वर्ष) को गोली लग गई। बड़े भाई धनंजय सिंह और विजेंदर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पप्पू सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अविलंब गिरफ्तार होंगे आरोपी
शुक्रवार को सुबह घटनास्थल पर पहुंचे SDPO मनोज कुमार ने परिजनों से मामले की जानकारी ली। हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। SDPO ने बताया- ‘घटना आपसी जमीन विवाद में रंजिश का परिणाम है, अपराधियों को चिह्नित करने के साथ गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है’। हत्या के बाद से गांव में उपजे तनाव को देखते हुए ऐहतियात के तौर पर पुलिस तैनात की गई है।
वर्षों से चल रहा था जमीन विवाद का मामला
धनंजय सिंह के पुत्र राजीव रंजन उर्फ चंदन कुमार ने बताया- ‘गोतिया अक्षय कुमार उर्फ पमपम सिंह के साथ वर्षों से जमीन विवाद चल रहा है। उसने साजिश के तहत अपराधियों के साथ मिलकर मेरे पिता और चाचा की हत्या कर दी’।
Read more:सीएम सचिवालय में कार्यरत पदाधिकारी के मां-बाप को काट डाला
Read more:लैंडस्लाइड में अबतक 13 की मौत, कई लापता, तस्वीरें बयां कर रही भयावहता
Read more:जेल तोड़ के राजनैतिक कैदियों को छुड़ाया
Read more:OBC आरक्षण संशोधन बिल पास
Read more:प्यार खटका, किया सिर धड़ से अलग… देखें वीडियो
Read more:सोई तकदीर जाग उठी, देखें वीडियो
Read more:देश को Gold Medal दिलाने के बाद क्या बोले Neeraj Chopra… सुनिये
Read more:बीच सड़क पर कारोबारी को गोलियों से भूना, भाई-भतीजा पर भी हमला
Read more:‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’, वीडियो वायरल
Read more:Match के दौरान स्टेडियम में लड़के को प्रपोज करना पड़ गया महंगा…
Read more:सुहागरात की सेज देखकर चौंकी दुल्हन, वीडियो हुआ वायरल…
Read more:Video देख कहेंगे- ‘ये तो जिंदगी से खिलवाड़ है’
Read more:गैंगरेप के बाद नाबालिग को मार डाला था, दो धराये
Read more:राहुल की दिलेरी देख इंस्पेक्टर ने थपथपाई पीठ, देखें वीडियो
Read more:Twitter India के MD मनीष माहेश्वरी का अमेरिका ट्रांसफर
Read more:Twitter India के MD मनीष माहेश्वरी का अमेरिका ट्रांसफर
Read more:Engineer के घर छापा, नोटों का बंडल देख कर अधिकारी हैरान








