ROHTAS : बिहार के रोहतास में अपराधियों ने दो स्टूडेंट्स गोली मार दी। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर है। दोनों बिक्रमगंज थानाक्षेत्र के स्कामिनी नगर मोहल्ले में किराए के मकान में (एक ही कमरे में) रह कर पढ़ाई करता था। गुरुवार मध्य रात करीब 1 बजे अपराधी अचानक कमरे का गेट खटखटाने लगे। एक छात्र ने जैसे ही गेट खोला वैसे ही अपराधी ने उसके सिर में गोली मार दी। इतने में दूसर छात्र ने विरोध किया तो उसे भी गोली मार दी। मृतक की पहचान डालमियानगर थानाक्षेत्र के प्रयाग बिगहा के निवासी अनिल कुमार का पुत्र राहुल कुमार उर्फ बंटी (21) के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों ने घायल छात्र को पहुंचाया अस्पताल
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे छात्र
पुलिस के अनुसार, आपसी रंजिश में हत्या की बात सामने आ रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। राहुल अपने दोस्त हिमांशु कुमार के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था। उसके दोस्त की हालत गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है।
Read More :इधर गया ससुराल, उधर हो गया कंगाल…
Read More :मछली-भात खाने वाले पूरे परिवार का क्या हुआ हाल… देखें वीडियो
Read More :धूल का नोट, देखें वीडियो
Read More : इटली से आए विमान में दूसरे दिन भी 150 यात्री मिले पॉजिटिव
Read More : मास्क के बिना घर से बाहर निकले तो नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल…
Read More : विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए नयी गाइडलाइंस जारी…
Read More : Kashmera ने पार कर दीं सारी हदें, ये पहन शेयर कर दी बेडरूम फोटो
Read More : हेल्थ डिपार्टमेंट के ACS, मनरेगा आयुक्त और RMC कमिश्नर भी कोरोना पॉजिटिव
Read More : ‘हमें तो लगा था अब लौट नहीं पाएंगे, HEMANT सरकार की मदद से लौटे वापस’
Read More :बिहार विधानसभा में कोरोना ब्लास्ट, 30 कर्मीचारी संक्रमित
Read More :‘टिप टिप बरसा पानी’ : ऐसा नाचा ये शख्स …देखें वीडियो
Read More :प्रेमी के साथ रंगरेलिया मना रही थी, अचानक पहुंचा पति और फिर…
Read More :बम के धमाकों से थर्राया भौरा का ठाकुर पट्टी












