लखीसराय : अवैध संबंध में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राजमिस्त्री पुरन पासवान काम से महीनों बाहर रहता था। इसी दौरान पत्नी को गांव के ही राहुल यादव के साथ प्यार हो गया। चोरी-छिपे दोनों हमेशा मिलते थे। एक दिन रात को अचानक महिला का पति शहर से घर आ पहुंचा। वहां जो कुछ देखा गुस्से से लाल हो गया। उसने आव-देखा न ताव घर में रखे कुल्हाड़ी से वार कर राहुल को मौत के घाट उतार दिया और पत्नी के साथ मिलकर शव को नदी में फेंक दिया। कई दिनों से लापता राहुल की लाश नदी में मिली। छानबीन में जुटी पुलिस ने युवक के संबंध में उसके कुछ करीबियों से पूछताछ शुरू की। कॉल डिटेल को खंगाला। पुलिस को पता चला कि युवक का गांव के ही पुरन पासवान की पत्नी से अवैध संबंध था। कॉल डिटेल में भी पुरन की पत्नी के साथ बातचीत के सबूत मिले। जिसके बाद पुलिस ने पुरन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। कड़ाई से पूछताछ में वह टूट गया और सबकुछ बता दिया। पुलिस को दिये अपने बयान में उसने बताया कि जब वह देर रात घर पहुंचा तो देखा राहुल यादव और उसकी पत्नी आपत्तिजनक हालत में थे। जिसके बाद उसने राहुल की हत्या कर दी। पत्नी के सहयोग से लाश को ठिकाने लगा दिया था। हत्या की यह सनसनीखेज वारदात बिहार के लखीसराय के मेदनीचौक थाने के ऋषि पहाड़पुर गांव का है।
Read More :सदर अस्पताल के 12 डॉक्टर समेत 20 कर्मी पॉजिटिव, ये है लक्षण…
Read More :PLFI के 3 उग्रवादी धराये, उगले कई राज
Read More :केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और पति आशीष कोरोना पॉजिटिव
Read More :UP Election में सीटों के विस्तार की मांग करेंगी अनुप्रिया पटेल
Read More :UGC NET के अप्लीकेशन में 9 जनवरी तक कर सकते हैं सुधार, करेक्शन विंडो ओपन
Read More :बाघ की बॉडी मिलने से सनसनी, 4 महीने में तीसरी मौत ने चौंकाया














