spot_img

थाना में घुस कर किया बवाल, फिर क्या हुआ… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu (Akhilesh Kumar) : थाना में घुस कर बवाल करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के इल्जाम में पांच संदेही लोगों को पुलिस ने कस्टडी में लिया है। वहीं एक शख्स वहां से भाग निकलने में कामयाब रहा। गिरफ्तार सभी लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में 6 लोगों के खिलाफ विश्रामपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को विश्रामपुर में एक कार और बाइक में टक्कर हो गई थी। मौके पर जुटी भीड़ ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

स्पॉट पर पहुंची पुलिस एक्सीडेंट हुए दोनों गाड़ियों को वहां से थाने ले गई। वहीं दोनों गाड़ियों के ड्राइवरों को ड्राइविंग लाइसेंस दिखाकर गाड़ी थाना से ले जाने को कहा गया। लाइसेंस नहीं दिखाने पर गाड़ियों का चालान काट दिया गया। इसी दौरान बाइक सवार ने अपने भाई को फोन कर सबकुछ बताया। बाइक सवार का भाई कुछ लोगों के साथ थाना पहुंचा और पुलिस से उलझ गया। इल्जाम है कि उन लोगों ने थानेदार को वर्दी उतरवाने की धमकी तक दे डाली। मामला बिगड़ा देख हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया। मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। मामला पलामू के विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है।

इसे भी पढ़ें : ”मेरा बेटा देश की शान, देश पर हुआ कुर्बान”.. मां ने यूं दी बेटे को अंतिम विदाई

इसे भी पढ़ें : मशहूर IAS टीना डाबी की भरी गोद, खुशी से झूम उठे घरवाले

इसे भी पढ़ें : जमीन कारोबारी को गो*ली मरवाने के पीछे एक करीबी !

इसे भी पढ़ें : कंपनी के कागज पर दस्तखत करनेवाला मोहन मारा गया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : ISIS के आतंकी राहुल सेन को रिमांड पर लेगी NIA

इसे भी पढ़ें : मैसिव ब्रेन हेमरेज, खर्चा बताया 18 लाख, यहां ठीक हो गये केवल 5 हजार में…. देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : राधा-कृष्ण मूर्ति की लूट, आस्था पर गहरी चोट… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...

“मैंने अपनी बहन को मार दिया है, श’व घर में पड़ा है”

UP : मेरठ में रिश्तों को शर्मसार कर देने...