Kohramlive Desk : पहली बार भारत ने इंग्लैंड को वनडे मैच में 10 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 110 रन बनाए थे। वनडे में यह इंग्लैंड का भारत के खिलाफ सबसे छोटा स्कोर था। जवाब में भारत ने बिना कोई विकेट खोये 114 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने छह विकेट हासिल कर कई रिकॉर्ड अपने नाम किये।
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने 58 गेंद में छह चौके और पांच छक्के जड़ 76 रन की पारी खेली। वहीं, उनके जोड़ीदार शिखर धवन ने 54 गेंद में 31 रन बनाये। धवन ने 4 चौके जड़े। इन दोनों ने सलामी जोड़ी के रूप में पांच हजार रन भी पूरे कर लिये। टीम इंडिटा के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर के बाद यह दूसरी भारतीय जोड़ी है, जिन्होंने यह कीर्तिमान हासिल किया है।
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट झटक अपना इरादा साफ कर दिया। मोहम्मद शमी ने अगले ही ओवर में बेन स्टोक्स को आउट करके इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। ये तीनों बल्लेबाज अपना खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। इसके बाद जॉनी बेयरस्टो सात और लिविंगस्टोन शून्य के स्कोर पर आउट हुये। पावरप्ले में इंग्लैंड की आधी टीम 30 रन बनाकर आउट हो चुकी थी। कप्तान जोस बटलर ने 30, डेविड विली ने 21 और कार्स ने 15 रन बनाकर इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। अंत में इंग्लैंड की टीम 25.2 ओवर में 110 रन बनाकर आउट हो गई। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिये। मोहम्मद शमी को तीन और प्रसिद्ध कृष्णा को एक विकेट मिला।
वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह छठा मौका था, जब सभी 10 विकेट भारत के फॉस्ट बॉलर लिये। इससे पहले 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर के मैदान पर ऐसा हुआ था। वहीं, पहली बार 1983 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय तेज गेंदबाजों ने यह कारनामा कर दिखाया था। बुमराह ने इस मैच में 19 रन देकर छह विकेट लिये। बुमराह ने आशीष नेहरा को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 23 रन देकर छह विकेट लिए थे।
इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु में फंसी चाईबासा की 6 लड़कियां को हेमंत सरकार ने कराया मुक्त… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : भैंसुर मेरा सुहाग उजाड़ डाला : ज्योति || इल्जाम गलत और झूठा, सच चौंका देगा : भैंसुर… देखें CCTV












