spot_img
spot_img

कुख्यात हिडमा समेत 6 का ए’नकाउंटर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सुरक्षाबलों को मंगलवार सुबह नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली। आंध्र–छत्तीसगढ़ बॉर्डर के मारेडुमिली जंगल में हुई मुठभेड़ में दहशत का पर्याय बन चुका टॉप नक्सली कमांडर माडवी हिडमा समेत 6 माओवादी मारे गये। खबर है कि इस मुठभेड़ में उसकी पत्नी भी शामिल थी। अल्लूरी सीताराम राजू जिले के SP ने बताया कि सुबह करीब 6:30 से 7 बजे के बीच चले संयुक्त ऑपरेशन में पुलिस ने मोर्चा संभाला और भारी फायरिंग के बाद छह नक्सलियों को ढेर कर दिया। शुरुआती जानकारी में पुष्टि हुई है कि मारे गये माओवादियों में हिडमा भी शामिल है।

कौन था हिडमा?

सुकमा का रहने वाला हिडमा पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी का कमांडर और माओवादी केंद्रीय समिति का सबसे कम उम्र का सदस्य था। उस पर 1 करोड़ का इनाम था और वह 2010 के दंतेवाड़ा हमले, 2013 के झीरम घाटी नरसंहार, 2017 के सुकमा हमले समेत कम से कम 26 बड़े हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता था। सुरक्षा एजेंसियों के लिए वह सबसे वांछित चेहरों में से एक था। IG सुंदरराज ने बताया कि बीते दो साल नक्सल मोर्चे पर बेहद निर्णायक रहे हैं, 450 से ज्यादा नक्सली मारे गये और 300 से ज्यादा ने हथियार छोड़ दिये। 2026 तक छत्तीसगढ़ को पूरी तरह नक्सल मुक्त करना लक्ष्य है। इधर, छत्तीसगढ़ के एर्राबोर इलाके में भी सुबह एक अलग मुठभेड़ हुई, जिसमें एक और माओवादी ढेर हुआ। इलाके में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गुमला में खू’न से सनी सुबह, गांव में दहशत…

Gumla : गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र में सूरज की...

लातेहार की दो बहनों के साथ पटना में गैंगरेप, न्योता पर गई थी तिलक में…

Latehar : राजधानी पटना के नौबतपुर से इंसानियत को झकझोर...

पुलिस ने छात्राओं को दिये सुरक्षा के मंत्र…

Ranchi : बदलते दौर में अपराध के तौर-तरीके भी...

‘विकास दुबे जैसा कांड कर दूंगा’ वीडियो वायरल…

Bihar : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो...