Bokaro : बिहार-झारखंड की सीमा पर पसरे बोकारो के गोमिया थाना क्षेत्र के बिरहोरडेरा के सन्नाटे को उस सुबह गोलियों की आवाज़ ने चीर दिया। सूरज की पहली किरणें अभी जंगल की झाड़ियों पर पड़ी ही थीं कि पुलिस और माओवादियों के बीच आमना-सामना हो गया। सूचना पक्की थी, घात लगाए बैठे थे माओवादी, लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि आज मौत उनका इंतज़ार कर रही है। कोबरा-209 बटालियन के जांबाज़ों ने जैसे ही मोर्चा संभाला, बंदूकों की गरज के साथ नक्सलियों के इरादे चकनाचूर हो गए। दो खूंखार नक्सली ढेर हो गये एक वर्दी में, दूसरा सिविल कपड़ों में। घटनास्थल से एके-47 भी बरामद हुई।
वहीं कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हुआ है। जख्मी जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है। बोकारो SP ने बताया यह मुठभेड़ झूमरा और लुगू पहाड़ी के बीच वाले इलाके में चल रही है। खबर लिखे जाने तक रुक रुककर गोलियां चल रही थी।










