spot_img
spot_img
spot_img

फिल्‍म ‘फुटपाथ’ से इमरान हाशमी ने बॉलीवुड में रखा था कदम,आज मना रहे अपना 42 वां बर्थडे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी 24 मार्च को अपना 42 वां बर्थडे मना रहे हैं। उन्‍हें तमाम लोगों ने जन्‍मदिन की बधाई दी है। फिल्म फुटपाथ से बॉलीवुड में उन्‍होंने कदम रखा था। साल 2004 में अपनी फिल्म मर्डर से फिल्‍मी दुनिया उन्‍होंने तहलका मचा दिया था। इस फिल्म के बाद से ही इमरान हाशमी बॉलीवुड में ‘किलर किसर’ और ‘सीरियल किसर’ से फेमस हो गए।

इसे भी पढ़ें :घरवालों ने नहीं करवाई शादी तो प्रेमी जोड़े ने पेड़ से लटक दे दी…

पोकरको लेकर अनलकी मानती हैं पत्‍नी

गौरतलब है कि अपनी रियल लाइफ में इमरान अत्‍यंत डिसेंट हैं। वह अपनी पत्नी परवीन साहनी और बेटे से बहुत प्यार करते हैं। यह आश्‍चर्यजनक है कि इमरान की पत्नी उन्हें अनलकी मानती हैं। वास्‍तव में इमरान ने एक इंटरव्यू के दौरान ये खुलासा किया था कि परवीन, अपने फेवरेट गेम ‘पोकर’ को लेकर इमरान को अनलकी मानती हैं। इमरान ने इंटरव्यू के दौरान कहा था, ‘मैंने कभी भी पोकर नहीं जीता, लेकिन मेरी पत्नी इस खेल में माहिर हैं। जब भी वह अपने दोस्तों के साथ पोकर खेलती हैं तो वह मुझे अपने आसपास नहीं भटकने देतीं, क्योंकि वह मुझे इस गेम के मामले में उनके लिए अशुभ मानती हैं।’

इसे भी पढ़ें :हरियाणा इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड में 310 पदों पर होगी बहाली

पत्‍नी के बारे में किए हैरान करने वाले खुलासे

इमरान हाशमी ने एक साक्षात्‍कार में अपनी पत्नी के बारे में कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए थे। इस शो में इमरान हाशमी से पर्दे पर उनके किसिंग सीन को लेकर उनकी पत्नी परवीन साहनी की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया, तो कहा था कि वो अब भी खीझ जाती हैं।

बताया था कि ‘हर फिल्म और हर किसिंग सीन के लिए मैं उन्हें बैग खरीद कर देता हूं। उनकी एक अलमारी बैग से भरी पड़ी है’। ऐसा इसलिए कि किसिंग सीन देखकर वो बैग से मार बैठती हैं।

इसे भी पढ़ें :एक्‍शन में पलामू डीआईजी, PLFI उग्रवादी के हाजत से फरार मामले में थाना प्रभारी समेत 5 को किया सस्‍पेंड

पत्‍नी ने नाखून से नोच डाले थे मेरे हाथ 

इमराने ने बताया था कि फिल्म में उनके लव मेकिंग सीन को देखकर उनकी वाइफ ने अपने नाखूनों से उनके हाथों को नोंच डाला था। फिल्म खत्म होने के बाद अभिनेता के हाथ पर कई नाखून के निशान थे। यह सब बातें उन्होंने मजाक के अंदाज में ही कहा था।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...

माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म...

फेसबुक पर मिला हमसफर, 60 की उम्र में बनी दुल्हन…

Kohramlive : जिंदगी कब, कहां और किस मोड़ पर...

76 साल के हुये ‘डिस्को किंग’ मिथुन चक्रवर्ती…

Kohramlive :  प्रतिभा और मेहनत के दम पर फिल्मी...