Ranchi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में वर्ष 2022-23 के दौरान 10 लाख सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत प्रत्येक माह देश के सभी राज्यों के विभिन्न शहरों में रोजगार मेला लगना है। चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलना है। इस कड़ी में झारखंड की राजधानी रांची में रोजगार मेला का 22 नवंबर को लगेगा। आयोजन सेम्बो स्थित सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में सुबह 9 बजे से शुरू होगा। 170 प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा नियुक्ति पत्र देंगे।
इन क्षेत्रों में इतने लोगों को मिलेगा नियुक्ति पत्र
रोजगार मेले में भारतीय रेलवे से 62, एसएलबीसी से 19, सीआइएसएफ से 20, ईएसआइसी से 06, आइटीबीपी से आठ, एसएसबी से 39, असम राइफल से 16 प्रतिभागियों को नियुक्ति पत्र बांटा जाना है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र के डीआइजी बीएस शर्मा ने कहा कि आयोजन की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इस दौरान सुरक्षा का पुख्ता व्यवस्था होगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को समय से पूर्व सभी दस्तावेज के साथ उपस्थित रहने को कहा है।
इसे भी पढ़ें : चालान काटना पड़ा महंगा, बीच रोड पर पुलिस का हुआ यह हाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में तीन नक्सली ढ़ेर
इसे भी पढ़ें : बाघमारा पूरा गरम… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : बिजली बिल बकाया है, यह फोन आते ही हो जाये अलर्ट… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : ट्रेन से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, रेलवे ने 3 माह के लिए कैंसिल की कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट










