Ranchi : राजधानी रांची के राज अस्पताल के आपातकालीन विभाग को NABH (नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स) की मान्यता मिली है। यह मान्यता गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं और मरीजों की सुरक्षा को लेकर अस्पताल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। NABH ने आपातकालीन विभाग की सभी 255 मापदंडों और 49 गुणवत्ता मानकों पर गहन समीक्षा करने के बाद इसे यह प्रमाण-पत्र दिया है। राज अस्पताल के आपातकालीन विभाग के प्रमुख चिकित्सक व MD डॉ. श्याम प्रसाद ने बताया कि यह झारखंड का पहला और एकमात्र अस्पताल है जिसे यह प्रतिष्ठित मान्यता प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा,”एनएबीएच द्वारा निर्धारित मानक यह सुनिश्चित करेंगे कि अस्पताल गंभीर रूप से बीमार या घायल रोगियों के लिए सुरक्षित, प्रभावी और समय पर चिकित्सा सेवा प्रदान करे। हमने कई जटिल मामलों में मरीजों की जान बचाने में सफलता प्राप्त की है, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं, दिल के दौरे और मस्तिष्क स्ट्रोक से पीड़ित मरीज शामिल हैं।” राज अस्पताल का आपातकालीन विभाग 10 बेड से सुसज्जित है और अत्याधुनिक तकनीकों से लैस है। राज अस्पताल के CEO साहिल गंभीर ने कहा, राज अस्पताल वर्तमान में 25 से अधिक चिकित्सीय विभाग और 8 सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं प्रदान कर रहा है। अस्पताल 24×7 जांच सेवाओं, फार्मेसी, विशेषज्ञ देखभाल और एएलएस (Advanced Life Support) सुविधाओं से सुसज्जित है। सुनें क्या बोले डॉ श्यामा प्रसाद एवं साहिल गंभीर…
इसे भी पढ़ें :Big Breaking : मुख्य निर्वाचन आयुक्त बने ज्ञानेश कुमार
इसे भी पढ़ें :महाकुंभ मेला : आस्था के समंदर में सुरक्षा की पतवार
इसे भी पढ़ें :PM मोदी को लेकर बागेश्वर बाबा का बड़ा ऐलान… जानें
इसे भी पढ़ें :Big Breaking : मुख्य निर्वाचन आयुक्त बने ज्ञानेश कुमार








