Hazaribagh: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के हाथ ईनाम में लैपटॉप पाकर आकाश गौरव का मन गदगद है। आकाश के काम की तारीफ कर उसे लैपटॉप देकर उसका हौंसला अफजाई किया गया है। आकाश बेहद खुश है। उसने खुद फोन कर इस बारे में अपने परिवार वाले को बताया है। आकाश का घर हजारीबाग के चौपारण बाजार के पास है। आकाश के पिता अरुण कुमार बर्णवाल हजारीबाग के बड़े व्यवसायी हैं। आकाश के परिजन ने मीडिया को बताया कि आकाश गौरव वर्ष 2013 से ही अमेरिका में रहते हैं। वो साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। तीन महीना पहले उन्होंने Twitter कंपनी को ज्वाइन किया था। आकाश ने बहुत कम समय में ही अपनी काबलियत दिखा Twitter कंपनी में एक अलग पहचान बना ली। आकाश गौरव ने टैक्सास यूनिवर्सिटी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। पढ़ाई के बाद वो कई नामी गिरामी कंपनी में काम कर चुके हैं। Twitter कंपनी में बतौर सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर नौकरी ज्वाइन की है। आकाश गौरव बचपन से ही पढ़ने-लिखने में बहुत तेज रहा। एलन मस्क से ईनाम पाने की खबर सुन उनके घर के लोग भी बहुत खुश हैं।
इसे भी पढ़ें : अब पुलिस ने कोल्हान में दी दस्तक
इसे भी पढ़ें : हॉस्टल में सु*साइड…
इसे भी पढ़ें : रेलवे स्टेशन पर हो गया बड़ा हादसा… देखें
इसे भी पढ़ें : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, खत्म होगी पेंशन और ग्रेच्युटी !
इसे भी पढ़ें : मनिका ने Asian Cup Table Tennis के सेमीफाइनल में बनाई जगह, रचा इतिहास
इसे भी पढ़ें :छलिया प्यार… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :एक ही रात में यह क्या हो गया… देखें वीडियो












