Kohram live desk: कुछ के राज हम जान पाते हैं पर कुछ राज ही रह जाते हैं. आज हम कुछ ऐसे ही प्राकृतिक बनावट या फार्मेशन के बारे में बात करेंगे जिसकी रचना कैसे हुई है इस बारे में कुछ नहीं बताया जा सकता. हम ऐसे जगह के बारे में बात कर रहे हैं जहां कुछ पत्थरों का आकार कह लें या बनावट वो बिलकुल हाथी की तरह दिखते हैं.
T 2855 – Naturally Erupted Elephant Rock in Heimaey in Iceland .. pic.twitter.com/OeAH3cKZ5U
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) July 2, 2018
आइसलैंड के तट पर यह प्राकृतिक रॉक दुनिया भर के लोगों का ध्यान अपनी तरफ खिंच रही है. वहीं अब इन चट्टानों के बारे में अमिताभ बच्चन ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. अमिताभ बच्चन की पोस्ट देखकर उनके फैंस यही जानने की कोशिश में लगे है कि क्या यह जगह सच में है या नहीं. हालांकि अमिताभ ने अपने पोस्ट में इसकी लोकेशन भी बताई है. इसकी तस्वीर देख कर ऐसा लगता है जैसे यह विशाल हाथी हेमी द्वीप के तट आ कर आराम कर रहा है.बेसलॉक चट्टान से बना विशाल आकार का यह हांथी किसी बुढ्ढे हांथी की तरह प्रतीत होता है, मानो जिसकी झुर्रीदार त्वचा भी सतह पर नजर आ रही हो.
वहीँ अमिताभ की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट किया है. जिसके कैप्शन में उन्होंने बताया है कि उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है. इसके अलावा अमिताभ बच्चन बच्चन रणबीर और आलिया स्टारर ‘ब्रम्हास्त्र’ में भी नजर आने वाले हैं. फ़िलहाल इस फिल्म की शूटिंग चल रही है. जो कि अगले साल रिलीज़ होगी. फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं.
इसे भी पढ़ें :#RareBlackDiamondApple शहद से भी मीठा काले रंग का सेब,500 रुपये में मिलता है सिर्फ एक
इसे भी पढ़ें : ऐसा देश जहां आपको नहीं मिलेगा एक भी मच्छर










