झारखंड में फिर महंगी हो सकती है बिजली…

Date:

spot_img

Ranchi : महंगाई की मार झेल रहे झारखंड के आम लोगों की जेब पर बिजली बिल का बोझ और बढ़ सकता है। घरों में जलने वाले पंखे, कूलर, फ्रिज और टीवी से लेकर रोजमर्रा की जरूरतों के लिये इस्तेमाल होने वाली बिजली आने वाले दिनों में और महंगी हो सकती है। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) वित्तीय वर्ष 2027-28 के लिये बिजली दरों में 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। अगर निगम का यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है तो घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर कारोबारियों तक को बिजली के लिये पहले से ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। हालांकि, अभी यह केवल प्रस्तावित बढ़ोतरी है। इस पर अंतिम फैसला झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग को लेना है।

30 नवंबर तक दाखिल होगी याचिका

निगम ने नयी बिजली दरों को लेकर टैरिफ पिटीशन तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नियमानुसार, इसे 30 नवंबर 2026 तक झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के समक्ष दाखिल करना है। हालांकि, प्रस्ताव को अभी निगम स्तर पर अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। टैरिफ पिटीशन दाखिल होने के बाद आयोग इसकी समीक्षा करेगा और सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही बिजली की नयी दरें तय होंगी। बिजली दरों में इतनी बड़ी बढ़ोतरी की तैयारी के पीछे निगम ने कई वित्तीय कारण गिनाये हैं। इनमें बिजली खरीद की बढ़ती लागत, पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA), पुरानी देनदारियां और बिजली वितरण व्यवस्था पर होने वाला खर्च प्रमुख हैं। निगम का कहना है कि बिजली खरीदने में लगातार खर्च बढ़ रहा है। दूसरी ओर, पुराने ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत, नये ट्रांसफॉर्मर लगाने, जर्जर बिजली लाइनों को दुरुस्त करने और वितरण नेटवर्क के आधुनिकीकरण के लिये भी अतिरिक्त राशि की जरूरत है। वहीं, बिजली चोरी और लाइन लॉस पर नियंत्रण के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये भी निवेश करना होगा।

31 मार्च 2027 तक फैसला

निगम की ओर से टैरिफ पिटीशन दाखिल होने के बाद झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग इसकी समीक्षा करेगा। आयोग को 31 मार्च 2027 तक नयी बिजली दरों पर फैसला लेना है। इस प्रक्रिया में जनसुनवाई भी होगी। इसमें घरेलू बिजली उपभोक्ता, औद्योगिक संस्थान और सामाजिक संगठन अपनी आपत्तियां और सुझाव रख सकेंगे। आयोग सभी पक्षों की बात सुनने और उपलब्ध तथ्यों की समीक्षा करने के बाद अंतिम टैरिफ निर्धारित करेगा। इसलिये फिलहाल 30 से 40 प्रतिशत बढ़ोतरी को अंतिम फैसला समझना जल्दबाजी होगी।

पांच साल में इतनी महंगी हुई घरेलू बिजली

झारखंड में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं पर पिछले पांच वर्षों में लगातार महंगाई का बोझ बढ़ा है। बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी पर नजर डालें तो हर कुछ वर्षों में उपभोक्ताओं को पहले से ज्यादा भुगतान करना पड़ा है।

वित्तीय वर्षघरेलू बिजली दरबढ़ोतरी
2022-23₹6.3055 पैसे
2023-24₹6.6535 पैसे
2024-25₹6.65कोई वृद्धि नहीं
2025-26₹6.8520 पैसे
2026-27₹7.4055 पैसे

वर्ष 2022-23 में घरेलू बिजली की दर 5.75 रुपये प्रति यूनिट से बढ़ाकर 6.30 रुपये की गई थी। इसके बाद 2023-24 में 35 पैसे की वृद्धि हुई और दर 6.65 रुपये प्रति यूनिट पहुंच गई। 2024-25 में कोई बदलाव नहीं हुआ। लेकिन 2025-26 में 20 पैसे की बढ़ोतरी के बाद दर 6.85 रुपये हो गई। वहीं, 2026-27 में 55 पैसे की वृद्धि के साथ घरेलू बिजली की दर 7.40 रुपये प्रति यूनिट पहुंच गई। इस तरह पांच वर्षों में घरेलू बिजली की दर में कुल 1.65 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें :

सेना के WhatsApp ग्रुप में ISI की सेंध, घुस रहे पाकिस्तानी जासूस…

Kohramlive : सेना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF), सीमा...

अयोध्या से नेपाल तक सीधी ट्रेन इस रोज से शुरू, PM मोदी करेंगे उद्घाटन…

Kohramlive : रामायण की आस्था से जुड़े भारत और...

झारखंड विधानसभा में अब तक 22 विधायक हो चुके हैं सम्मानित…

Ranchi : झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर...

झारखंड स्थापना दिवस पर रांची में बच्चों ने मोहा दर्शकों का मन…

Ranchi :  झारखंड स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के...

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, मकानों में आ’गजनी…

Kohramlive : बांग्लादेश के नरैल जिले में शुक्रवार को...

Advertisement

spot_img
spot_img

Related articles:

सेना के WhatsApp ग्रुप में ISI की सेंध, घुस रहे पाकिस्तानी जासूस…

Kohramlive : सेना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF), सीमा...

अयोध्या से नेपाल तक सीधी ट्रेन इस रोज से शुरू, PM मोदी करेंगे उद्घाटन…

Kohramlive : रामायण की आस्था से जुड़े भारत और...

झारखंड विधानसभा में अब तक 22 विधायक हो चुके हैं सम्मानित…

Ranchi : झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर...

झारखंड स्थापना दिवस पर रांची में बच्चों ने मोहा दर्शकों का मन…

Ranchi :  झारखंड स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के...

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, मकानों में आ’गजनी…

Kohramlive : बांग्लादेश के नरैल जिले में शुक्रवार को...