बिजली मिस्त्री का कटा चालान, तो थाने का ही कर दिया बत्ती गुल … देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Simdega (Rajesh Singh) : साहब गलती से हेलमेट पहनना भूल गया। जल्‍दी में था, इमरजेंसी काम है। हम बिजली मिस्‍त्री हैं। बिजली सप्लाई ठीक करने जा रहे हैं। छोड़ दीजिए। मगर वाहन चेकिंग कर रहे पुलिसवालों ने उसकी एक न सुनी और थमा दिया 6 हजार का भारी भरकम चालान। वह गुहार लगाता रहा, माई-बाप 8 हजार महीना मिलता है, 6 हजार कहां से भर पाएंगे। पुलिसवाले नहीं माने। चालान कट गया और फिर बिजली मिस्त्री सीधे पहुंचा सब स्‍टेशन। उसने रजिस्टर उठाया और ढुंढने लगा थाने का बकाया बिजली बिल। देखा तो पाया करीब 1.5 लाख रुपये बकाया थे। उसने भी अपना औजार उठाया और काट डाला थाने का बिजली कनेक्शन। पूरे थाने में अंधेरा छा गया। करीब 2 घंटे तक थाना कोप भवन बना रहा। आनन-फानन में जेनरेटर चलाकर थाने में बिजली का इंतजाम किया गया। पूरी रात जेनरेटर चला। यह मामला सिमडेगा के कोलेबिरा थाना का है।

बिजली मिस्‍त्री का नाम है विनोद प्रधान। उसने बताया कि लंबे समय से थाने का बिल बकाया था। विभागीय निर्देश को देखते हुये थाने की बिजली सप्‍लाई काट दी। पुलिस की कार्रवाई से बिजली विभाग के कर्मियों में नाराजगी है। इस संबंध में बिजली विभाग के अभियंता से संपर्क किया तो उन्‍होंने भी मामले में हस्‍तक्षेप करने से हाथ खड़े कर दिये। बिजली विभाग के कनीय अभियंता रागवेंद्र कुमार ने बकायदा बयान जारी कर कहा कि डेली वेज पर काम करने वाले बिजली कर्मी को हेलमेट नहीं पहनने के कारण 6 हजार रुपये का चालान थमा दिया गया। जिसका महीने का इनकम सिर्फ 8 हजार रुपये ही है। बिजली मिस्त्री इमर्जेंसी सेवा में 24 घंटे लाइन बनाने का काम करते हैं। ऐसे में तो बिजली कर्मी आपात स्थिति में सेवा देने में देरी और आनाकानी कर सकते हैं। जिसका असर आम जन पर भी पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें : तेजस्‍वी की दुल्‍हनिया ने छुए तेजप्रताप के पैर, ऐसे किया रिएक्‍ट, देखें फोटो

इसे भी पढ़ें : CDS बिपिन रावत के पार्थिव शरीर को ले जा रहे वाहन पर लोगों ने बरसाए फूल…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : BREAKING : : #TEJASHWIYADAV ने राजश्री संग की सगाई, देखें फोटो

इसे भी पढ़ें : किसान का आंदोलन स्‍थगित, जानिये किसान संगठनों ने क्‍या कहा

इसे भी पढ़ें : मेरी कब्र की पत्थर पर लिख देना हिन्दुस्तान, देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : नहीं रहे CDS BIPIN RAWAT, हेलिकॉप्‍टर क्रैश में गई जान

इसे भी पढ़ें : सेना का MI-17V5 हेलिकॉप्टर क्रैश में अब तक 11 शव बरामद

इसे भी पढ़ें : BREAKING : कुन्नूर में आर्मी का हेलिकॉप्टर क्रैश, CDS BIPIN RAWAT भी थे सवार…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :छात्र के पेट का अल्ट्रासाउंड देखते ही डॉक्‍टरों के उड़े होश, बाप रे ये क्‍या…

इसे भी पढ़ें : इस बैंक से 10 हजार से अधिक निकालने पर RBI ने लगाई रोक, जानें कारण

इसे भी पढ़ें : BREAKING : कुन्नूर में आर्मी का हेलिकॉप्टर क्रैश, CDS BIPIN RAWAT भी थे सवार…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : दूल्‍हा बनेंगे लालू के छोटे लाल तेजस्‍वी यादव, ये बनेगी दुल्‍हन

इसे भी पढ़ें : नशे का बड़का सौदागर निकली…, घर से मिला 500 करोड़ का ड्रग्‍स… देखें…

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में आज अचानक मौसम ने अपना...

चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

Ranchi : Indian National Congress की झारखंड इकाई में...