spot_img
spot_img

बिहार में चुनाव 28 अक्टूबर से, रिजल्ट 10 नवंबर को

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्‍ली : भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्‍य चुनाव आयोग सुनील अरोरा ने बताया कि 243 सदस्यीय विधानसभा में तीन चरणों में मतदान होंगे, जिसमें पहले चरण की शुरुआत 28 अक्‍टूबर से शुरू होगा और 10 नवंबर को रिजल्ट आ जाएगा। श्री सुनील अरोरा ने बताया कि 28 अक्टूबर को 16 जिलों की 71 सीटों पर पहला चरण का चुनाव होगा। इसमें भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, खगड़िया, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिले शामिल हैं। इसमें 31 हजार वोटिंग बूथ बनाए जाएंगे। तीन नवंबर को 94 सीटों पर दूसरे चरण में 17 जिले में चुनाव होंगे। इसमें उत्तर बिहार के जिलों मुजफ्फरपुर, सीतामढी, शिवहर, पश्चिमी चंपाण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले शामिल हैं। इसमें 42 हजार वोटिंग बूथ होंगे। वहीं सात नवंबर को 78 सीटों पर तीसरे चरण में 15 जिले में 33.5 हजार वोटिंग बूथ बनाकर चुनाव कराए जाएंगे। इसमें पटना, बक्सर, सारण, भोजपुर, नालंदा, गोपालगंज, सिवान, बोधगया, जहानाबाद, अरवल, नवादा, औरंगाबाद, कैमूर और रोहतास जिले शामिल हैं।  रिजल्ट 10 नवंबर को आएगा।

इसे भी जानें : चास की दुकान में लगी आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक

कई नियम बनाए चुनाव आयोग ने

चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए मुख्‍य चुनाव आयोग सुनील अरोरा ने बताया कि प्रदेश में 243 सीटों में से 38 को एससी और 2 को एसटी के लिए आरक्षित रखा गया है। इसके साथ ही वोट डालने के समय को भी बढ़ा दिया गया है। इस बार वोटिंग सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगी, जबकि पहले सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होती थी।

क्या-क्या नए नियम बने और नई व्यवस्था की गई

कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान चुनाव के लिए आयोग ने कई नए नियम बनाए है। आयोग ने जो नियम बनाए हैं, उनमें प्रमुख हैं कि अब पर्चा भरने सिर्फ दो लोग ही जा पाएंगे, रोड शो के दौरान सिर्फ पांच गाड़‍ियां रहेंगी, सिक्‍योरिटी डिपॉजिट ऑनलाइन जमा होंगे, वोटिंग का समय एक घंटे बढ़ेगा। साथ ही कई व्यवस्था भी की जाएगी। इसमें सात लाख हैंड सैनेटाइजर्स, 46 लाख मास्‍क और छह लाख पीपीई किट का प्रयोग होगा,  6.7 लाख यूनिट फेस-शील्ड्स, 23 लाख (जोड़े) हाथ के दस्ताने की व्यवस्था होगी,  मतदाताओं के लिए विशेष रूप से 7.2 करोड़ एकल-उपयोग वाले दस्ताने की व्यवस्था की जाएगी।

चुनाव आयोग  ने दिशा-निर्देशों का सेट जारी किया

राजनीतिक दलों की मांग के जवाब में कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर चुनाव स्थगित कर दिए गए थे। चुनाव आयोग ने पूरी प्रक्रिया का पालन करने के लिए दिशा-निर्देशों का एक सेट जारी किया। सोशल डिस्‍टेंसिंग का सख्ती से पालन किया जाएगा और सभी को मतदान केंद्रों पर मास्क पहनना होगा। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि उच्च तापमान वाले लोगों को मतदान प्रक्रिया के अंतिम एक घंटे में मतदान करना होगा और एक बूथ पर एक हजार से ज्‍यादा मतदाता नहीं होंगे। बिहार में 29 नवंबर को विधानसभा का कार्यकाल खत्‍म हो रहा है। कोरोना के कारण दुनिया के करीब 70 देशों में चुनावों में टाला गया है।

इसे भी जानें : गढ़वा में ट्रक की चपेट में साइकिल सवार की मौत, विरोध…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Miss Universe India 2026 की नेशनल फाइनलिस्ट बनीं झारखंड की निकिता

Bokaro : टीटीपीएस ललपनिया की बेटी कुमारी निकिता ने...

पहले दरिंदगी, फिर मौ’त… सड़क पर मिली महिला की दर्दनाक कहानी

Ranchi : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सिरी गांव के...

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...