New Delhi : देश की राजनीति में अहम माने जा रहे राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। भारतीय निर्वाचन आयोग ने बुधवार को घोषणा करते हुये मीडिया को बताया कि राज्यसभा की 37 सीटों के लिये मतदान 16 मार्च 2026 को कराया जायेगा। मतदान और मतगणना एक ही दिन होगी और पूरी प्रक्रिया 20 मार्च 2026 से पहले पूरी कर ली जायेगी। राज्यसभा के जिन प्रमुख नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें शरद पवार, प्रियंका चतुर्वेदी, कनिमोझी, साकेत गोखले, उपेंद्र कुशवाहा, हरिवंश नारायण सिंह, रामनाथ ठाकुर और अभिषेक मनु सिंघवी जैसे नाम शामिल हैं।
किन राज्यों में कितनी सीटों पर चुनाव?
महाराष्ट्र 7 सीटें, पश्चिम बंगाल 5 सीटें, बिहार 5 सीटें, तमिलनाडु 6 सीटें, ओडिशा 4 सीटें, असम 3 सीटें, छत्तीसगढ़ 2 सीटें, हरियाणा 2 सीटें, तेलंगाना 2 सीटें, हिमाचल प्रदेश 1 सीट।
चुनाव का पूरा शेड्यूल
- 26 फरवरी 2026 – अधिसूचना जारी
- 5 मार्च – नामांकन की अंतिम तिथि
- 6 मार्च – नामांकन पत्रों की जांच
- 9 मार्च – नाम वापसी की अंतिम तिथि
- 16 मार्च – सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान और उसी दिन मतगणना
चुनाव का संभावित राजनीतिक असर
- महाराष्ट्र: विधानसभा में मजबूत स्थिति के कारण महायुति गठबंधन को बढ़त मिलने की संभावना।
- तमिलनाडु: डीएमके को अधिक सीटें मिल सकती हैं।
- पश्चिम बंगाल: टीएमसी का पलड़ा भारी, पर एक सीट भाजपा को मिलने की संभावना जताई जा रही है।
- बिहार: सियासी समीकरणों के आधार पर 5 में से 4 सीटें NDA के खाते में जा सकती हैं।
- तेलंगाना: कांग्रेस की स्थिति मजबूत मानी जा रही है।
- हिमाचल प्रदेश: एकमात्र सीट पर कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद।










