Patna : चुनाव आयोग ने मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) की प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह सूची आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in पर अपलोड की गई है।
65 लाख नाम हटे, नये मतदाता जुड़े
आयोग के मुताबिक, इस बार मतदाता सूची से करीब 65 लाख नाम हटाये गये हैं। इनमें मृतक और डुप्लीकेट मतदाता शामिल हैं। वहीं बड़ी संख्या में नये मतदाताओं को सूची में जोड़ा गया है।
कुल मतदाता 7.24 करोड़ से ज्यादा
दावा/आपत्ति में फॉर्म-6 जमा: 16.58 लाख से अधिक
नये नाम जोड़ने के लिए दावे: 36,475
नाम हटाने के आवेदन: 2,17,049
पारदर्शिता पर जोर
चुनाव आयोग का कहना है कि मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक और पारदर्शी बनाने के लिए मृत और डुप्लीकेट नाम हटाये गये हैं। लोगों को नाम जुड़वाने या हटवाने के लिए 60 दिन का समय दिया गया था।
चुनाव कार्यक्रम जल्द
फाइनल लिस्ट जारी होने के बाद अब चुनाव आयोग की टीम 4 और 5 अक्टूबर को पटना का दौरा करेगी। इसके बाद बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जायेगा। सूत्रों के मुताबिक, पहला चरण दिवाली और छठ महापर्व के बाद, यानी अक्टूबर के अंत या नवंबर के पहले सप्ताह में हो सकता है।










