spot_img
spot_img
spot_img

बुजुर्ग दंपती ने काटी नस, पत्नी की मौत, Sucide नोट बरामद

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

BOKARO : बोकारो के चास थाना क्षेत्र स्थित चीरा चास वास्तु विहार अपार्टमेंट में एक बुजुर्ग दंपती ने चाकू, ब्लेड से नस काट कर Sucide करने का प्रयास किया। महिला की मौत हो गई। पति की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहा हूं। इसमें परिवार के किसी भी आदमी का कोई दोष नहीं है। दंपती की पहचान अखिलेश्वर प्रसाद (80)और मंजू देवी (77) के रूप में हुई है।

Read more: 13 जुलाई को रांची पहुंचेंगे नये राज्‍यपाल रमेश बैस, 14 को शपथ ग्र‍हण

घायल के ठीक होने के इंतजार में पुलिस

पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है। मामले की जांच में जुटी है। सुसाइड की वजह अकेलापन और डिप्रेशन माना जा रहा है। पुलिस घायल के ठीक होने के इंतजार में है, ताकि उनका बयान लिया जा सके।

Read more: RBI ने जारी किया आदेश, बैंक कर्मियों को मिलेगी हर साल 10 सरप्राइज

तीन लड़के और एक लड़की

बुजुर्ग दंपती के तीन लड़के और एक लड़की है। सभी दूसरे राज्य में रहते हैं। यहां बुजुर्ग दंपती अकेले रहा करते थे। महिला चलने में असमर्थ थी। दंपती काफी दिनों से यहां बने फ्लैट में रह रहे थे। करीब एक सप्ताह पहले उनकी बेटी और दामाद यहां आए थे और मुलाकात के बाद वापस अपने घर चले गए थे। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को बीजीएच में भर्ती कराया। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

Read more: Auto से लिफ्ट क्या मांगा, गंवानी पड़ी जान

घटनास्थल पर एसपी भी पहुंचे

जानकारी के अनुसार, सुबह दंपती का फ्लैट का दरवाजा खुला था। जब मेड कमरे में पहुंची तो उसने चारों ओर खून देखा। कुछ आगे बढ़ने पर देखा कि बुजुर्ग दंपती एक-दूसरे का हाथ थामे लेटे हुए थे। इसके बाद इसकी सूचना उसने पड़ोसियों को दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। घटना की सूचना पर मौके पर एसपी चंदन कुमार झा भी पहुंचे और मामले की जांच की।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...

झारखंड में एक ही रोज 88 JAS अधिकारियों का तबादला…

Ranchi : झारखंड सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक स्तर...