spot_img

RBI ने जारी किया आदेश, बैंक कर्मियों को मिलेगी हर साल 10 सरप्राइज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने बैंक कर्मियों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। RBI ने कहा कि जो बैंकर्स संवेदनशील पदों पर काम करते हैं उन्हें हर साल कम से कम 10 दिन का सरप्राइज लीव मिलेगा। आरबीआई का नया नियम शेड्यूल कमर्शियल बैंक के अलावा रूरल डेवलपमेंट बैंक और को-ऑपरेटिव बैंकों पर भी लागू होगा।

Read more: 13 जुलाई को रांची पहुंचेंगे नये राज्‍यपाल रमेश बैस, 14 को शपथ ग्र‍हण

नीति तैयार करने का आदेश

2015 के सर्कुलर के मुताबिक, जो बैंकर्स ट्रेजरी ऑपरेशन, करेंसी चेस्ट, रिस्क मॉडलिंग, मॉडल वैलिडेशन जैसे सेक्शन में काम करते हैं वे संवेदनशील माने जाते हैं। आरबीआई संवेदनशील पदों को लेकर एक लिस्ट भी जारी करेगा जिन्हें हर साल “mandatory leave” के तहत हर साल 10 दिनों की छुट्टी अचानक दी जाएगी।  नियम के तहत बैंकर्स को यह छुट्टी उन्हें बिना पूर्व सूचना के अचानक दी जाएगी। आरबीआई ने ग्रामीण विकास बैंक और सहकारी बैंक समेत बैंकों को भेजी सूचना में विवेकपूर्ण जोखिम प्रबंधन उपाय के तहत अप्रत्याशित अवकाश देने की नीति तैयार करने को कहा है।

Read more:खेत में गया था जुताई करने, पेड़ से लटकी मिली लाश

 वर्चुअल या फिजिकल वर्क की कोई जिम्मेदारी नहीं

ऐसे अवकाश के दौरान, संबंधित बैंक कर्मचारी को आंतरिकया कॉरपोरेट ईमेल को छोड़कर फिजिकल या फिर वर्चुअल किसी भी तरह से कार्य संबंधी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। बैंक कर्मचारियों के पास सामान्य प्रयोजन से आंतरिकया कॉरपोरेट ईमेल की सुविधा उपलब्ध होती है। आरबीआई ने कहा, ‘‘एक विवेकपूर्ण परिचालन जोखिम प्रबंधन उपाय के रूप में, बैंक एक ‘अप्रत्याशित अवकाश’ नीति लागू करेंगे, जिसमें संवेदनशील पदों या संचालन के क्षेत्रों में तैनात कर्मचारियों को हर साल अनिवार्य रूप से कुछ दिनों (10 कार्य दिवसों से कम नहीं) के लिए छुट्टी पर भेजा जाएगा. यह छुट्टी इन कर्मचारियों को पूर्व सूचना दिए बिना दी जाएगी. यानी इसमें आश्चर्य का पुट होगा।’’

Read more:CSK हारी तो माही ले सकते हैं रिटायरमेंट

बैंकों को मिला छह महीने का समय

बैंकों से उनके निदेशक मंडल बोर्ड की अनुमोदित नीति के अनुसार संवेदनशील पदों की सूची तैयार करने और समय-समय पर सूची की समीक्षा करने के लिए कहा गया है। आरबीआई ने बैंकों से छह महीने के भीतर संशोधित निर्देशों का पालन करने को कहा है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...