RANCHI : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश के बाद श्रम विभाग ने मलेशिया में फंसे गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो के 30 श्रमिकों को झारखण्ड वापस लाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इस संबंध में श्रम विभाग द्वारा मलेशिया में भारत के उच्चायुक्त श्री बी.एन. रेड्डी को पत्र लिख मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया गया है।
क्या है पत्र में
मलेशिया में भारत के उच्चयुक्त को लिखे पत्र में बताया गया है कि राज्य के 30 श्रमिक लीडमास्टर इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन एसडीएन बीएचडी में कार्यरत हैं। इन सभी से नेगेरी सेम्बिलन दारुल खुसस, मलेशिया ट्रांसमिशन कार्य में लाइनमैन के रूप में कार्य लिया गया है। श्रमिक 30 जनवरी 2019 से वहां काम कर रहे हैं। उनका अनुबंध 3 साल की अवधि के लिए था, जो अब खत्म हो गया है। लेकिन, ठेकेदार द्वारा उन्हें वापस भारत नहीं भेजा जा रहा है। साथ ही पिछले चार माह से वेतन का भुगतान भी नहीं किया गया है। श्रम विभाग के सचिव प्रवीण टोप्पो ने उच्चायुक्त से अनुरोध किया है कि मामले में हस्तक्षेप करें और कंपनी/ठेकेदार को श्रमिकों के वैध बकाया राशि भुगतान करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करें।
इसे भी पढ़ें :RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद की किडनी पहले से अधिक खराब, अभी डायलिसिस की जरूरत नहीं
इसे भी पढ़ें :आज जारी हो सकता है CTET का RESULT!, इन STEPS से कर सकेंगे चेक
इसे भी पढ़ें :Lohardaga में फिर मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने जंगल में किया …
इसे भी पढ़ें :12वीं पास CISF में बिना एग्जाम पा सकते हैं नौकरी, जल्द करें आवेदन, 81100 होगी सैलरी
इसे भी पढ़ें :घर के बाहर JDU नेता को मारी इतनी गोलियां कि… देखें
इसे भी पढ़ें :अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में दोषियों को सजा का ऐलान, जानिये डिटेल
इसे भी पढ़ें :7वीं से 10वीं JPSC PT का संशोधित रिजल्ट जारी, जानिए किस कोटे से कितने हुए पास
इसे भी पढ़ें :8 साल के मासूम के सामने बाप का मर्डर, बोला- मामा पेट पर चढ़कर…
इसे भी पढ़ें :बिहार में PLFI का पैसा इन्वेस्ट करने में जुटा था “चूहा”, भोर के साढ़े 4 बजे ऐसे धराया… देखें वीडियो




