kohramlive desk : लंबी बीमारी के बाद 83 साल के गुजराती एक्टर अरविंद राठौड़ का गुरुवार को निधन हो गया। कुछ माह पहले वह कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। उसके बाद कमजोरी के चलते बिस्तर पर पड़े हुए थे। अरविंद शादीशुदा नहीं थे। वह अपने भतीजे की बहू और उनके बेटे के साथ रह रहे थे।
Read more:90 महिलाओं को कोरोना योद्धा बनाने के लिए दी जा रही कारगर ट्रेनिंग
अमिताभ के साथ किया था काम
अरविंद ने कई बॉलीवुड फिल्मों के अलावा अमिताभ बच्चन की मशहूर फिल्म ‘अग्निपथ’ और ‘खुदा गवाह’ में महत्वपूर्ण किरदार निभाए थे। वर्तमान में वह अहमदाबाद में रह रहे थे। ऐक्टिंग में आने से पहले अरविंद एक फोटो जर्नलिस्ट के तौर पर काम करते थे।
Read more:90 महिलाओं को कोरोना योद्धा बनाने के लिए दी जा रही कारगर ट्रेनिंग






