ED ने इस दंपती को भेजा सलाखों के पीछे, करोड़ों की ठगी…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : 307 करोड़ रुपये के मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) घोटाले में ED ने एम/एस मैक्सिजोन टच प्रा. लि. के निदेशक चंदर भूषण सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। ED के हवाले से मीडिया में आई खबरों के अनुसार, दोनों पर मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत केस दर्ज है। आरोप है कि इन्होंने आम लोगों को ज्यादा मुनाफे और आकर्षक रेफरल बोनस का लालच देकर एक धोखाधड़ीपूर्ण MLM स्कीम चलाई। जांच में खुलासा हुआ कि 21 से अधिक बैंक खातों में करीब 307 करोड़ रुपये की अवैध रकम जमा कराई गई। यही नहीं,  इस पैसे को रियल एस्टेट निवेश के जरिये सफेद करने की साजिश भी रची गई। गिरफ्तारी से बचने के लिये नकली पहचान पत्रों का इस्तेमाल किया गया, वहीं, बार-बार ठिकाने बदले गये। गुजरे तीन साल तक झारखंड, राजस्थान, असम समेत कई राज्यों की पुलिस और एजेंसियों से दोनों पति-पत्नी भागते रहे।

झारखंड, बिहार, यूपी, राजस्थान और कर्नाटक में कई FIR के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। गिरफ्तार पति-पत्नी के पास से नकली ID, अहम वित्तीय दस्तावेज, लैपटॉप और मोबाइल, 10 लाख रुपये नकद, 15 हजार अमेरिकी डॉलर की क्रिप्टो करेंसी एवं रियल एस्टेट से जुड़े कागजात मिले। विशेष पीएमएलए कोर्ट, रांची के आदेश पर चंदर भूषण सिंह को 5 दिन की ED रिमांड पर दिया गया है। ED अब उसके अन्य सहयोगियों और छिपी अवैध संपत्तियों की तलाश में जुटी है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...

हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...