spot_img
spot_img
spot_img

ये 10 चीजें रोज खाइए, दिमाग चलेगा कंप्यूटर से भी तेज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: हम में ज्यादातर लोग तो मेंटल हेल्थ (दिमाग) के बारे में अवेयर तक नहीं होते। जबकि हकीकत ये है कि हमारे शरीर के बाकी अंगों की तरह ब्रेन की हेल्थ का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है क्योंकि हमारा शरीर पूरी तरह ब्रेन पर निर्भर करता है।  ब्रेन शरीर के अंगों को सिग्नल भेजता है तभी वो प्रतिक्रिया करते हैं।  हमारे शरीर के ठीक तरह से काम करने के लिए दिमाग का स्वस्थ होना बेहद जरूरी है।  अगर हम अपने दिमाग को स्वस्थ नहीं रखेंगे तो इसका सीधा असर हमारे शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ेगा।  वैज्ञानिकों का कहना है कि हमारे मस्तिष्क को अच्छी तरह से काम करने के लिए बहुत अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताएंगे जो बाकियों की तुलना में दिमाग की हेल्थ के लिए बहुत अच्छे होते हैं और ये आसानी से आपकी डाइट में ब्रेन बूस्टर के तौर पर शामिल हो सकते हैं।

1 हरी पत्तेदार सब्जियां

घर में अक्सर बड़े-बुजुर्ग बच्चों को हरी पत्तेदार सब्जियां खाने की सलाह देते हैं क्योंकि हरी सब्जी शारीरिक विकास के साथ ही हमारे दिमाग के विकास के लिए भी बहुत जरूरी हैं।  पालक, पत्ता गोभी, फूल गोभी, कोलार्ड (एक प्रकार की पत्ता गोभी), ब्रॉकली, केल समेत सभी प्रकार की हरी सब्जियां दिमाग की सेहत के लिए अच्छी होती हैं।  ये सब्जियां दिमाग तेज करने वाले बीटा-कैरोटीन, फोलिक एसिड, ल्यूटिन और विटामिन समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है।  शोध से पता चला है कि प्लांट बेस्ड प्रॉडक्ट अक्सर याद्दाश्त को बेहतर करने के लिए जाने जाते हैं।  कितनी मात्रा में खाएं – आपको रोजाना कम से कम एक चौथाई कटोरी भरकर हरी सब्जी या सप्ताह में डेढ़ से दो कटोरी हरी सब्जी खानी ही चाहिए।  2-नट्स

2 नट्स

प्रोटीन और स्वस्थ वसा के स्रोत के रूप में जाना जाता है लेकिन ये भी ब्रेन बूस्टर खाद्य पदार्थों की लिस्ट में शामिल है।  सभी प्रकार के नट्स जैसे अखरोट, पिस्ता, बादाम, मैकाडामिया को अपने आहार में शामिल कर आप अपने ब्रेन की रोजाना की खुराक पूरी कर सकते हैं।   इनमें भी दिमाग के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद अखरोट है क्योंकि ये ओमेगा -3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है जो दिमाग को कमजोर होने से रोकता है।  कितनी मात्रा में खाएं 2021 के एक अध्ययन में पाया गया कि जिन वयस्कों ने प्रतिदिन 15 से 30 ग्राम ड्राई फ्रूट्स का सेवन किया, उनकी मेंटल हेल्थ और याद्दाश्त बाकी लोगों के मुकाबले बेहतर पाई गई।  इसका मतलब है कि आपको रोजाना इस मात्रा के आसपास ड्राईफ्रूट्स का सेवन करना ही चाहिए।

4.साबुत अनाज

साबुत अनाज जैसे साबुत गेहूं, दलिया, जौ और ब्राउन राइस एक संतुलित आहार का अहम हिस्सा है।  और ये हृदय के स्वास्थ्य का समर्थन करने के लिए भी जाने जाते हैं।  लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि कई साबुत अनाज विटामिन ई से भी भरपूर होते हैं।  ये दिमाग के लिए एक महत्वपूर्ण एंटीऑक्सिडेंट है जो तंत्रिका तंत्र की क्षति को रोकने में मदद करता है।  हेल्थ एक्सपर्ट्स विटामिन ई की सप्लीमेंट के बजाय उसको साबुत अनाज के जरिए अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं।  कितनी मात्रा में खाएं प्रतिदिन हर व्यक्ति को कम से कम 48 ग्राम साबुत अनाज का सेवन करना चाहिए।

5. साल्मन और टूना मछली

साल्मन और टूना मछली ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती हैं जो दिमाग की सेहत के अलावा आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए भी जरूरी है।  इनमें पाया जाने वाला हेल्दी फैट ब्लड में बीटा-एमिलॉइड को कम करता है।  बीटा-एमिलॉइड मस्तिष्क में हानिकारक प्रोटीन के गुच्छे बनाते हैं।  इससे सेल्स फंक्शन बाधित होता है और आगे चलकर अल्जाइमर रोग का खतरा पैदा होता है। कितनी मात्रा में खाएं हर व्यक्ति को कम से कम हफ्ते में एक बार आधा कप साल्मन और टूना मछली खानी चाहिए।

6. बेरीज

आपने ‘एन ऐप्पल अ डे कीप डॉक्टर अवे’ कहावत तो सुनी होगी जिस तरह रोजाना एक सेब का सेवन आपको शारीरिक परेशानियों से दूर रखता है उसी तरह अलग-अलग प्रकार की बेरीज आपके दिमाग की परेशानियों को भी दूर रखती हैं।  रैस्पबेरीज, ब्लैकबेरी, स्ट्रॉबेरी और जामुन फ्लेवोनोइड्स से भरपूर होते हैं।  ये प्राकृतिक रंग ना केवल बेरीज को रंग देते हैं बल्कि ये आपके ब्रेन फंक्शन्स को भी बेहतर करते हैं।  कितनी मात्रा में खाएं हर व्यक्ति को कम से कम हफ्ते में एक बार अलग-अलग प्रकार की आधा कप बेरीज जरूर खानी चाहिए।  कई रिसर्च में पाया गया कि बेरीज का सेवन करने वाले लोगों में याद्याश्त से जुड़ी परेशानियों बाकी लोगों की तुलना में दो से ढाई साल देरी से पाई गईं।

7.डार्क चॉकलेट

अगर आप ऐसे खाद्य पदार्थ की तलाश कर रहे हैं जिससे आपका दिमाग भी तेज हो और खाने में भी मजेदार हो तो डार्क चॉकलेट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।  आपको बता दें कि डार्क चॉकलेट इस लिस्ट में अन्य खाद्य पदार्थों की तुलना में ज्यादा फायदेमंद बताया गया है क्योंकि ये एंटीऑक्सिडेंट, फ्लेवोनोइड्स और कैफीन से भरपूर है जो बाकी ब्रेन बूस्टर खाद्य पदार्थों से ज्यादा बढ़िया है।

कितनी मात्रा में खाएं हफ्ते में दो से तीन बार 30 से 60 ग्राम डार्क चॉकलेट ब्रेन फंक्शन्स को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है।  यहां ध्यान रखने वाली बात ये है कि आप जो चॉकलेट खाएं वो 70 पर्सेंट डार्क और शुगर में कम से कम होनी चाहिए।

8.अंडे शरीर को प्रोटीन देने के साथ ही अंडे कई प्रकार के बी विटामिन जैसे बी6, बी12 और बी9 (फोलिक एसिड) से भी भरपूर होते हैं।  अध्ययनों से पता चलता है कि ये विटामिन मस्तिष्क के सिकुड़न को रोकने और वृद्ध लोगों में दिमागी कमजोरी को रोकने में मदद कर सकते हैं।  कितनी मात्रा में खाएं ज्यादातर लोगों के लिए एक दिन में एक अंडा पर्याप्त है।  वहीं, डॉक्टर आपकी ओवरऑल हेल्थ और कोलेस्ट्रॉल के स्तर के आधार पर आपको कम या ज्यादा अंडा खाने की सलाह दे सकते हैं।

9. हल्दी

हर घर के किचन में पाई जाने वाली हल्दी अनगिनत गुणों से भरपूर है। ये हमारे शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये दिमाग के लिए भी सुपर फूड है।  दरअसल हल्दी में करक्यूमिन नामक केमिकल कंपाउंड पाया जाता है जो कई तरह से दिमाग की हेल्थ को फायदे पहुंचाता है।  ये लोगों में अल्जाइमर के खतरे को रोकने के साथ ही मस्तिष्क की कोशिकाओं में वृद्धि भी करता है।  कितनी मात्रा में खाएं हल्दी एक मसाला है जिसका हर रोज हमारे खाने में इस्तेमाल होता है लेकिन आप इसकी जरूरी मात्रा केवल खाने से प्राप्त नहीं कर सकते इसलिए आप डॉक्टर की सलाह पर करक्यूमिन सप्लीमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। आजकल तमाम फार्मेसी कंपनियां करक्यूमिन सप्लीमेंट्स बना रही हैं जो आसानी से बाजार में उपलब्ध हैं लेकिन आप डॉक्टर की सलाह पर ही इनका सेवन करें।

10. सीड्स

कद्दू, खरबूजा, सूरजमुखी, तरबूज, चिया, अलसी समेत कई प्रकार के बीज ड्राई फ्रूट्स की ही तरह ढेरों पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।  ये आकार में भले ही छोटे हों लेकिन वास्तव में ये गुणों का खजाना है।  सूरजमुखी के बीज खासतौर पर विटामिन ई से भरपूर होते हैं जो दिमाग की सेहत के लिए जरूरी है।  कद्दू के बीज भी एंटीऑक्सिडेंट और महत्वपूर्ण खनिजों जैसे कॉपर, आयरल, मैग्नीशियम और जिंक के शक्तिशाली स्रोत हैं।  ये सभी खनिज अल्जाइमर रोग, अवसाद और यहां तक कि मिर्गी सहित प्रकार की दिमाग की बीमारियों से बचाने के लिए जरूरी होते हैं।  कितनी मात्रा में खाएं हर व्यस्क को सप्ताह में तीन या चार बार लगभग एक चौथाई कप बीजों का सेवन करना चाहिए।  आप कद्दू, सूरजमुखी, चिया और अलसी के बीजों को मिक्स कर सुबह इनका नाश्ते में सेवन कर सकते हैं।

ब्रेन के लिए सप्लीमेंट्स इस आर्टिकल में ऊपर बताए गए सभी खाद्य पदार्थों को आप अपनी डेली डाइट में शामिल कर अपनी ब्रेन हेल्थ को अच्छा रख सकते हैं।  ये फूड्स ना केवल ब्रेन हेल्थ को बेहतर करेंगे बल्कि ब्रेन को शार्प भी बनाएंगे।  हालांकि अगर आपको अपनी डेली रूटीन में इन खाद्य पदार्थों को शामिल करना मुश्किल लग रहा है तो आप कुछ सप्लीमेंट्स का सेवन कर भी अपने दिमाग के स्वास्थ्य को अच्छा रख सकते हैं।  इनमें बी 6, बी 12, बी9, विटामिन सी, बीटा-कैरोटीन, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर, आयरन, करक्यूमिन, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स शामिल हैं।  ब्रेन की हेल्थ आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी है इसलिए अपनी डाइट में कोई भी सप्लीमेंट जोड़ने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

इसे  भी पढ़ें :  ट्रेन में भूलकर भी न ले जाएं इससे ज्यादा वजन का सामान, वरना

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

15 साल का तूफान और अलग ड्रेसिंग रूम, मौका मिला तो टूट जायेगा ये रिकॉर्ड…

Kohramlive : महज 15 साल की उम्र में भारतीय सीनियर...

CISF DIG का तबादला, इस IPS की हो सकती है एंट्री…

Bokaro : देश के सबसे बड़े इस्पात संयंत्रों में...

हाईकोर्ट ने कहा, अब मोहलत नहीं मिलेगी…

Ranchi : झारखंड की जेलों में वर्षों से खाली...

गैंगस्टर के इस गुर्गे के पास मिले 3 उम्दा पिस्टल और 33 जिंदा गोलियां…

Dhanbad : धनबाद पुलिस ने चिरकुंडा थाना क्षेत्र से...

रांची में सड़कों पर उतरे पुलिस अफसर और RAF… देखें वीडियो

Ranchi : मुहर्रम पर्व को लेकर राजधानी रांची में...