spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पड़ोस से सब्‍जी मांगकर खाना खायी …और फिर फंदे से झूल गई 7वीं की छात्रा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

बेड़ो (रांची) : बेड़ो थाना क्षेत्र के ईटा पंचायत के खिरदा गांव की सातवीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्‍म‍हत्‍या कर ली। 15 वर्षीया संध्या कुमारी जगु उरांव की बेटी है। वह बालिका मध्य विद्यालय बेड़ो में सातवीं कक्षा की छात्रा थी। घटना की खबर मिलते ही थाना प्रभारी मनीष गुप्ता, आरक्षी अवर निरीक्षक अमर कुमार सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और गांव के प्रधान ढुला बाड़ा की उपस्थिति में शव को उतार कर पंचनामा के बाद पोस्टर्माटम के लिए रिम्स रांची भेज दिया।

इसे भी पढ़ें : रिहाना पर भड़क गए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, जानिए आखिर क्‍यों

संध्या के पिता जगु उरांव, माता  सोमरी उराईन ईंटा भट्टा में काम के लिए मुजफ्फरपुर गये हुए हैं। जबकि उसकी बड़ी बहन सुनीता कुमारी 17 वर्ष, भाई मनीष उरांव 13 वर्ष, सुखराम उरांव 11 वर्ष, सुखदेव उरांव 8 वर्ष गांव के शादी समारोह के दौरान बारात में लापुंग प्रखंड के लतरातु गांव गये हुए थे। वह घर में अकेली थी।

इसे भी पढ़ें : आंख लड़ी और हो गया प्‍यार, रोमांस के दौरान टटोला तो उड़ गए होश

मिली जानकारी के अनुसार संध्या कुमारी दिन में बकरी चराने गई थी। वापस आने के बाद पड़ोस से सब्जी मांग कर खाना खाई। खाने के बाद उसने घर के अंदर में दुपट्टा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नही चल पाया है। इधर थाना प्रभारी मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : चला था बीवी – ससुर को अंजाम भुगतवाने, पहुंच गया हवालात

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड कृषि व्यापार मेला-2026 का शानदार आगाज, क्या बोल गये CM हेमंत सोरेन… जानें

Ranchi : राजधानी रांची का ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान मंगलवार...

CM हेमंत सोरेन बोले, अंगदान कई लोगों के लिये नई जिंदगी का उपहार…

Ranchi : कभी-कभी एक जीवन की विदाई कई जिंदगियों...

झारखंड में कहीं बारिश और कहीं गरज-चमक के आसार…

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने के...