spot_img
spot_img

8.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट, दिशा-निर्देश जारी… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : रूस के कामचटका प्रायद्वीप में मंगलवार को 8.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क कामचत्स्की से 133 किमी दक्षिण-पूर्व में और करीब 74 किमी की गहराई में था। झटकों के बाद रूस और जापान में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

लोगों में दहशत, पर जानमाल का नुकसान नहीं

तेज झटकों के बाद कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आये। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

3 मीटर तक ऊंची लहरों की आशंका

अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा (NWS) के अनुसार, रूस में 3 मीटर और जापान में 1 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की संभावना है। इसके अलावा, हवाई, गुआम और उत्तरी मारियाना द्वीप जैसे क्षेत्रों में भी सुनामी चेतावनी जारी की गई है।

भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने अमेरिका के पश्चिमी तटीय राज्यों में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए गाइडलाइन जारी की है।

महत्वपूर्ण निर्देश:

स्थानीय प्रशासन और अमेरिकी चेतावनी केंद्रों के अलर्ट पर नजर रखें।

चेतावनी मिलने पर ऊंचे स्थानों की ओर जाएं।

तटीय इलाकों से दूरी बनाए रखें।

मोबाइल और जरूरी उपकरण चार्ज रखें।

हेल्पलाइन नंबर: +1-415-483-6629

स्थिति पर निगरानी जारी है, लेकिन फिलहाल घबराने की नहीं, सतर्क रहने की ज़रूरत है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...