spot_img

झारखंड में तपती धरती, आग उगलता आसमां, कब बदलेगा मिजाज… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : अगले पांच रोज तक मौसम के मिजाज बदलने के आसार नहीं हैं। गर्मी सितम और कहर ढाते रहेगी। 19 या 20 जून को हल्की-फुल्की बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। इसी तारीख में झारखंड में मॉनसून के पहुंचने के आसार हैं। मॉनसून के इंट्री के बाद ही मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। वर्तमान में झारखंड के कई जिलों में हीटवेव का असर देखा जा रहा है। राजधानी रांची का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार है। वहीं सबसे ज्यादा गर्मी गोड्डा में है। यहां 44.1 डिग्री तापमान है।

रांची के मौसम विभाग के वैज्ञानिक आनंद ने मीडिया को बताया कि राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में इस तपती धरती में आसमां से आग उगलती रहेगी। उन्होंने लू से बचने की सलाह दी। वहीं 9 जिलों का तापमान 40 के पार पहुंच चुका है, मॉनसून 18 से 20 जून तक राज्य में प्रवेश कर सकता है। आमतौर पर मॉनसून झारखंड में 14 से 15 जून तक प्रवेश कर जाता है, लेकिन इस बार 4 से 5 दिनों की देरी से प्रवेश करने की संभावना जताई जा रही है।

रांची का तापमान और मौसम

11 जून: दोपहर से शाम तक हीटवेव का रहेगा असर, आंशिक बादल भी छा सकते हैं। अधिकतम 41 डिग्री जबकि न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस
12 जून: दोपहर या शाम के समय आंशिक बादल एवं हीटवेव का रहेगा असर, अधिकतम 40 डिग्री जबकि न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस
13 जून: दोपहर से शाम तक हीटवेव का असर रहेगा, अधिकतम 41 डिग्री जबकि न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस
14 जून: आंशिक बादल छाए रहेंगे, अधिकतम 40 डिग्री जबकि न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस

इसे भी पढ़ें : गरीब बच्चों ने मनाया लालू यादव का बर्थ डे…

इसे भी पढ़ें : बच्चे को जन्म देने के बाद ही मर गई रूपवान, नर्सिंग होम पर गंभीर इल्जाम…

इसे भी पढ़ें : भाजपाईयों का महाजुटान, केन्द्र की खूबियां और झारखंड की खामियां बता गये

इसे भी पढ़ें : मॉर्निंग वॉक पर निकले दोस्त के साथ क्या हो गया… देखें

इसे भी पढ़ें : झारखंड के सभी स्कूल 14 जून तक बंद : शिक्षा सचिव

इसे भी पढ़ें : लू से बचने का एक ही तरीका, स्कूल-कॉलेज में छुट्टी बढ़े : अजय राय

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...