Pakur (JAY) : सावन के इस महीने में कहीं खूब झमाझम बारिश तो कहीं सुखाड़ सी नौबत। हालात ऐेसी हो गई कि अब किसानों को यह डर सताने लगा है कि भगवान जाने आगे क्या होगा। किसानों का कहना है कि अगर बारिश नहीं हुई तो सुखाड़ तय। धान रोपनी का समय है, खेतों में लगे बिचड़े बिल्कुल सूख गये। फसल मुरझा गई। धरती फटने लगी है। यह हालत देख किसानों के दिल दरकने लगे हैं। हर रोज किसान खेतों में जाते हैं, लगाये बिचड़े को निहारते हैं और फिर आसमान में खिली धूप को देख उनका कलेजा फटने लगता है। सबको बस एक ही इंतजार बदरी छाने का और बरखा के बरसने का। बारिश नहीं होने से दुखी कुछ किसानों ने पाकुड़ को सूखा ग्रस्त जिला घोषित करने की मांग की हैं। उनका कहना है इधर-उधर से कर्जा लेकर धान का बीज खरीदा। धान रोपनी का समय आ गया। इसी महीने रोपनी कर, धान हासिल कर साल भर उनके परिवार को निवाला जुट पाता है। वहीं बाकी बचे धान को बेच, घर की अन्य जरूरत को पूरा करते हैं। अगर यहीं हाल रहा तो उनके खाने पर भी लाले पड़ जायेंगे। किसानों के चेहरे पर उदासी छानी शुरू हो गई है। किसानों का कहना है कि शासन-प्रशासन उनके दुख को समझे और कोई उपाय निकालें।
इसे भी पढ़ें : महंगाई का लगेगा तगड़ा झटका : जानिए 18 जुलाई से कौन-कौन सी चीजें हो जाएंगी महंगी
इसे भी पढ़ें :महंगाई का एक और झटका : वित्त मंत्री ने कहा, 18 जुलाई से चेकबुक होगा महंगा
इसे भी पढ़ें :लंदन की सड़क पर धोनी के साथ ये क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :Breaking : ICSE 10th 2022 का Result हुआ घोषित, इस डायरेक्ट लिंक पर कर सकेंगे चेक
इसे भी पढ़ें :फौजी ने पहले साथियों को भूना, फिर खुद का उड़ा लिया भेजा… देखें
इसे भी पढ़ें :हिरण को नोंच-नोंच कर मार डाला… देखें
इसे भी पढ़ें :BREAKING : NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार होंगे जगदीप धनखड़
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…
इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…
इसे भी पढ़ें : नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला रोने वाला पति
इसे भी पढ़ें : Chatra : चतरा में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई बच्चे…






